x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

राम चरण जन्मदिन: फिल्मी है इनकी लव स्टोरी साथ ही इतने करोड़ के संपत्ति के मालिक है राम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – साउथ के सुपरस्टार राम चरण बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके हैं। पिछले साल फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ के लिए ऑस्कर की ट्रॉफी जीत चुके अभिनेता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। आइए आपको रामचरण के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें.

View this post on Instagram

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

फिल्मी है राम चरण की लव स्टोरी

27 मार्च, 1985 को रईस और स्टार स्टडेड खानदान में जन्में राम चरण की लव स्टोरी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उपासना के साथ उनकी प्रेम कहानी थोड़ी बहुत ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी है। कॉलेज के वो दिन जब लड़कियां राम चरण के पीछे भागती थीं, तब हमारे बर्थ डे ब्वॉय और ऑस्कर विनिंग एक्टर उन्हें भाव भी नहीं देते थे। लेकिन पूरे कॉलेज में एक लड़की ऐसी थी, जो उनकी सबसे अच्छी दोस्त थी। वह थीं उपासना, जो अब उनकी बीवी हैं। राम और उपासना की दोस्ती तो हो गई, लेकिन इनके बीच झगड़े भी होने लगे। अलग-अलग व्यू प्वॉइंट होने के चलते इनके बीच तू-तू, मैं-मैं भी कम नहीं होती थी। यानी इनके रिश्ते की असल शुरुआत नोकझोंक से हुई, जो सालों तक चली थी। फिल्मों में बिजी हो गए। फ्री होते ही वह उपासना से बातें करना नहीं भूलते थे। फिल्म ‘मगधीरा’ की अपार सफलता के बाद अभिनेता ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया।

राम चरण ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया

साल 2013 में राम चरण ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वे फिल्म ‘जंजीर’ की रीमेक में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए थे। दर्शकों को इस फिल्म में उनका अभिनय काफी पसंद आया था। फिल्म ‘आरआरआर’ में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका चुके राम चरण एक स्वतंत्रता सेनानी के पोते हैं। उनके नाना अल्लू राम लिंगैया एक प्रसिद्ध अभिनेता होने के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए थे। राम चरण ने साल 2016 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ध्रुव’ में खुद से एक्शन किया था। उन्होंने किसी भी स्टंट के लिए किसी स्टंटमैन से मदद नहीं लिया था।

इतने करोड़ के संपत्ति के मालिक है राम

राम चरण का हैदराबाद के पॉश इलाके में 30 करोड़ का लग्जरी बंगला है, जिसकी खूबसूरती और आलीशान अंदाज देख कोई भी हैरान रह जाएगा। ‘हाउसिंग डॉट कॉम’ के मुताबिक, राम चरण का यह बंगला 25 हजार स्क्वायर फीट में फैला है। राम चरण इसी घर में पत्नी उपासना और मां-पापा के साथ रहते हैं। राम चरण के इस आलीशान बंगल में हर सुख-सुविधा है। यहां स्विमिंग पूल से लेकर जिम, गार्डन, मॉडर्न फिश पॉन्ड और टेनिस कोर्ट तक कई सारी चीजें हैं।

39 साल की उम्र में ही राम चरण की खुद की एयरलाइन कंपनी है। वह Truejet Airlines नाम की रीजनल एयरलाइन कंपनी के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम चरण ने इस एयरलाइन कंपनी को बनाने में करीब 127 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं राम चरण के पास अपना प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।राम चरण की नेट वर्थ की बात करें, तो यह 1300 करोड़ रुपये है, जबकि पत्नी उपासना की नेट वर्थ 1130 करोड़ रुपये है। दोनों की नेट वर्थ मिला दें, तो यह 2430 करोड़ रुपये हो जाती है।

Back to top button