x
राजनीति

सोमवार को उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

 उत्तर प्रदेश- कल उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान होना है। नौ जिलों की 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूर्वांचल की इन सभी 54 सीटों के लिए दिग्गजों ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी चुनाव के आखिरी चरण में योगी कैबिनेट के सात मंत्रियों की किस्मत दांव पर है। पूर्वांचल में वाराणसी जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है, वहीं आजमगढ़ सपा मुखिया अखिलेश यादव का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में पूर्वांचल की सभी 54 सीटों पर मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।
वाराणसी की शिवपुर सीट से योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मैदान में हैं। अनिल के खिलाफ ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा ने रवि मौर्य और कांग्रेस ने गिरीश पांडेय को टिकट दिया है। अनिल सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं।

योगी सरकार में स्टांप एवं निबंधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल वाराणसी उत्तर से चुनावी मैदान में हैं। रवींद्र के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अशफाक अहमद, बसपा ने श्याम प्रकाश और कांग्रेस ने गुलेराना सबस्सुम को प्रत्याशी बनाया है।
वाराणसी दक्षिण से योगी सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नीलकंठ तिवारी चुनाव लड़ रहे हैं। नीलकंठ के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने किशन दीक्षित, बसपा ने दिनेश कसौधन और कांग्रेस ने मुदिता कपूर को टिकट दिया है। पिछली बार भी इस सीट पर नीलकंठ तिवारी ने जीत हासिल की थी। 2017 में यहां से भाजपा के रवींद्र जायसवाल जीते थे।
सूबे के आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश यादव जौनपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। गिरीश के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अरशद खान, बसपा ने सलीम खान और कांग्रेस ने नदीम जावेद को प्रत्याशी बनाया है। पिछली बार भी इस सीट पर गिरीश यादव ने जीत हासिल की थी।
गाजीपुर सीट से योगी सरकार में राज्य मंत्री संगीता बलवंत पर फिर से भाजपा ने भरोसा जताया है। संगीता के खिलाफ सपा गठबंधन ने जैकिशन साहू, बसपा ने विनोद कुमार और कांग्रेस ने सीमा देवी को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में इस सीट पर संगीता ने ही जीत हासिल की थी।
सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा सीट से संजीव गोंड भाजपा के प्रत्याशी हैं। संजीव यूपी सरकार में समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्यमंत्री हैं। संजीव के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अरविंद कुमार, बसपा ने सुभाष खरवार और कांग्रेस ने रामराज गोंड को प्रत्याशी बनाया है।

Back to top button