x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

अब तक 63 उड़ानों से लाए गए 13300 भारतीय


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अरिंदम बागची ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 15 उड़ानें भारत पहुंचीं हैं। इनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। उन्होंने कहा, अब हम देखेंगे कि अब भी कितने और भारतीय यूक्रेन में हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा जिनके वहां होने की संभावना है, लेकिन अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि यूक्रेन के खारकीव शहर से लगभग सभी भारतीय नागरिकों को निकाल लिया गया है। बागची ने कहा, अगले कुछ घंटों में पिसोचिन और खारकीव से हम सभी लोगों को निकाल लेंगे। जहां तक मुझे जानकारी है खारकीव में अब कोई भारतीय नहीं बचा है। अब हमारा मुख्य ध्यान सूमी पर है। वहां लगातार जारी हिंसा और यातायात की कमी बड़ी चुनौती हैं। सबसे अच्छा विकल्प युद्ध विराम है।

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास ने बताया है कि तीन बसें पिसोचिन पहुंची हैं जिनकी व्यवस्था भारत सरकार की ओर से की गई है। जल्द ही ये बसें पश्चिम की ओर रवाना हो जाएंगी। जल्द ही दो बसें और यहां पहुंचेगी।

भारत के लिए रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि रूस ने भारतीय नागरिकों की निकासी के लिए सैकड़ों बसें उपलब्ध करवाई हैं। भारतीय दूतावास से राजनयिकों के एक समूह को इस मुद्दे के हल के लिए और रूसी पक्ष के साथ समन्वय के लिए बेलगोरोड भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सवाल नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का है और रूसी पक्ष उन इलाकों में जाना नहीं चाहता है। हमारी बसें इन इलाकों के करीब हैं। हमें भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी होगा।

यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही एक उच्चस्तरीय वार्ता करने वाले हैं। रूस के हमले के चलते यूक्रेन में हालात गंभीर हैं और कई भारतीय नागरिक अभी भी युद्धग्रस्त इलाकों में फंसे हुए हैं।

Back to top button