Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा ने कहा : अगर पापा के भरोसे रही तो जिंदगी भर कुंवारी ही रह जाउंगी

मुंबई : बीते जमाने के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा आज बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है। वर्तमान में अभिनेत्री काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। इन दिनों उनका नाम किसी फिल्म या वेब सीरीज को लेकर सामने नहीं आया है बल्कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है।

एक बार खुद अभिनेत्री ने अपनी लव स्टोरी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिस वजह से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने इस बात का खुलासा किया था जब वह स्कूल में पढ़ा करते थे, तब उनका पहला रिलेशनशिप एक स्कूल में हुआ था। उस समय वह ज्यादा सीरियस नहीं थी और इसके बाद जब सोनाक्षी ग्रेजुएशन के लिए गई तो उन्होंने स्कूल के बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था।

सोनाक्षी ने आगे बताया कि जब 20 साल की उम्र में एक रिलेशनशिप एक में आई थी तब वह सीरियस थी। उन्होंने कहा कि, “मेरा यह रिलेशन काफी लंबा चला यह करीब 5 साल तक चला था। हालांकि बाद में हम दोनों अलग हो गए थे।”

वहीं इस समय सोनाक्षी ने अपने रिश्ते को लेकर अपने पिता की प्रतिक्रिया का भी जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि उनके पेरेंट्स उनके लिए लड़का नहीं ढूंढ पाएंगे। अगर उन्होंने अपनी शादी की बात अपने पिता पर छोड़ दी तो जिंदगी भर वह घर पर कुंवारी ही बैठी रहेगी।

हालांकि इस दौरान अभिनेत्री ने यहां तक कहा कि उनकी मां अक्सर ही उनकी शादी के बारे में उनसे सवाल करती हैं।

Back to top button