x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine war रूस यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बात चीत शुरू


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

रूस यूक्रेन – रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। आज खेरसान में हुए रूसी हमले में 9 लोगों की जान चली गई। इस बीच आज बेलारूस में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के बीच दूसरे दौर की बातचीत हुई। वहीं, पुतिन ने भी आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बात की।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 49वें सत्र में भारत ने कहा कि हम हिंसा तुरंत खत्म करने और शत्रुता को समाप्त करने का आग्रह करते हैं। मानव जीवन की कीमत पर कभी कोई समाधान नहीं आ सकता है। मतभेदों और विवादों को निपटाने के लिए संवाद और कूटनीति ही एकमात्र समाधान है।
हम यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं। हम पड़ोसी देशों के साथ मिलकर उनकी निकासी के लिए काम कर रहे हैं। हम यूक्रेन में लोगों के मानवाधिकारों के सम्मान और संरक्षण का आह्वान करते हैं।
बेलारूस ने विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत चल रही है।
रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, बेलारूस के इलाके में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधियों के बीच सीधी बातचीत चल रही है। हमें उम्मीद है कि वे इस स्थिति को समाप्त करेंगे, डोनबास में शांति बहाल करेंगे और यूक्रेन में सभी लोगों को शांतिपूर्ण जीवन में लौटने में सक्षम बनाएंगे।
रायटर्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा कि यूक्रेन मे रूस के सैन्य अभियान का मकसद उसका असैन्यीकरण और तटस्थ स्थिति बरकरार रखना है। हम इस लक्ष्य को किसी भी हाल में हासिल करेंगे। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की ओर से बातचीत में किसी भी तरह की देरी की कोशिश होने पर रूस अपनी मांगें और बढ़ा देगा।
एक फ्रांसीसी अधिकारी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह यूक्रेन में एक बड़ी गलती कर रहे हैं और कीव के बारे में खुद को भ्रमित कर रहे हैं। यह युद्ध लंबे समय तक रूस को महंगा पड़ेगा। अधिकारी ने रायटर्स को बताया कि गुरुवार को पुतिन द्वारा शुरू की गई फोन कॉल में रूसी नेता ने यूक्रेन को तटस्थ करने और उसका निरस्त्रीकरण हासिल करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया, चाहे वह कूटनीतिक रूप से हो या हथियारों से।

 

Back to top button