x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine conflict – रूस ने अपनी स्पेस एजेंसी रॉस्कोमॉस से हटाए कई विरोधी देशों के झंडे, भारत का झंडा बरकरार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

रूस –यूक्रेन के साथ युद्ध छेड़ने के बाद से रूस का बहिष्कार देखने को मिल रहा है। इस बीच रूस ने भी उन देशों पर पाबंदियां लगाई हैं। जो उसके खिलाफ हैं। इस बीच रूस से एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाया गया है कि रूस अपने रॉकेट से कुछ देशों के झंडों की तस्वीर को हटा रहा है, वहीं भारत का झंडा उसपर रहने देता है।

यह वीडियो रूसी स्पेस एजेंसी रॉस्कोमॉस के हेड दमित्री रोगोजिर ने ट्वीट किया हैै। जानकारी के मुताबिक, वीडियो बाइकोनौर का है। यह दक्षिणी कजाखस्तान में स्थित अन्तरिक्ष तट है, जिसे रूस ने लीज पर लिया हुआ है।

दमित्री रोगोजिर ने जो वीडियो ट्वीट किया है उसमें दिखाया गया है कि स्पेस स्टेशन के कर्मचारी अमेरिका समेत कुछ देशों के झंडे को ढक रहा है। दमित्री रोगोजिर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘बाइकोनौर में मौजूद लॉन्चर्स ने माना है कि कुछ देशों के झंडों के बिना हमारे रॉकेट ज्यादा सुंदर लगेंगे।’

बता दें कि जंग के दौरान रॉस्कोमॉस की वेबसाइट को भी हैकर्स ने निशाना बनाया था। हालांकि, स्पेस स्टेशन का सर्वर इस साइबर अटैक से सुरक्षित था। यह जानकारी रूसी स्पेस एजेंसी के चीफ दमित्री रोगोजिर ने ही दी थी।

बता दें कि अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, जर्मनी समेत कई देश रूस के खिलाफ हैं। सभी ने उसपर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

Back to top button