Russia Ukarine war: रूस यूक्रेन के युद्ध में मचाई तबाही , खारकीव बना खंडहर
यूक्रेन- रूस और यूक्रेन का युद्ध अब महायुद्ध में बदल चुका है, रूस अब यूक्रेन में महा-तबाही मचा रहा है। यूक्रेन का चप्पा-चप्पा इस महायुद्ध की गवाही दे रहा है। 8 दिन में रूस ने यूक्रेन की सूरत बिगाड़ कर रख दी है, लेकिन यूक्रेन भी इस युद्ध में पीछे नहीं हट रहा है। रूस के बरसते बम और मिसाइल शहर के शहर तबाह व बर्बाद कर चुके हैं। इसके बावजूद भी यूक्रेन सरेंडर करने को तैयार नहीं है।आइए जानते हैं कि जंग के 8वें दिन यूक्रेन की हालत कितनी बदतर हो चुकी है।रूस और यूक्रेन के बीच जंग का गुरुवार को आठवां दिन था। गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमला किया। यूक्रेन की ओर से दावा किया गया कि चर्नीहीव हमले में 9 रूसी सैनिकों की मौत हो गई। यूक्रेन के खेरसन शहर पर रूस ने कब्जा कर लिया है। खेरसॉन के गवर्नर ने यह जानकारी दी।
रूसी सेना ने दावा किया है कि यूक्रेन के Kherson शहर पर उनका कब्जा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन का दावा है कि 2 मार्च को उन्होंने रूस के 3 प्लेन और 2 हेलिकॉप्टर मार गिराए। यूक्रेन की राजधानी कीव पर बुधवार की रात भी रूस के हमले जारी रहे। रूसी सेना ने कीव में मिसाइलें दागीं। कीव के दक्षिणी रेलवे स्टेशन और रक्षा मंत्रालय के पास इबिस होटल के करीब रूस ने मिसाइल दागी। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक इस हमले से हुए नुकसान को लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रूस के हमले में यूक्रेन में अबतक 752 आम लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा 1 मार्च तक का बताया जा रहा है। जंग की वजह से यूक्रेन छोड़ने वाले नागरिकों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। यह सिर्फ सात दिनों में हुआ है। UNHCR का कहना है कि एक हफ्ते में यूक्रेनी जनसंख्या का 2 फीसदी भाग वहां से चला गया है।
रूस अबतक यूक्रेन पर हमले कर रहा है। लेकिन उसे अब खुद पर हमले का भी डर शायद सता रहा है। जानकारी के मुताबिक, रूस ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम संग युद्धाभ्यास किया है। S-400 दुश्मन के हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरी तरफ यूक्रेन के 15 शहरों पर रूस के हवाई हमलों का अलर्ट जारी है।