x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन रूस का जंग!!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

कीव, एजेंसी। यूक्रेन- रूस का युद्ध का आज दूसरा दिन है। आज रूस की तरफ से हमलों की तीव्रता काफी बढ़ गई है। सुबह से यूक्रेन ने कीव पर 7 बड़े धमाके सुने गए थे। शहर में एक के बाद एक मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। लोग घरों में भाग रहे हैं और चिप रहे हैं। इसके अलावा चेर्नोबिल न्‍यूक्लियर प्‍लांट में रेडिएशन की मात्रा अधिक हो गई है। रायटर्स एजेंसी ने बताया है कि यूक्रेन की न्‍यूक्लियर एजेंसी के मुताबिक उन्होंने इसकी साइट पर रेडिएशन लेवल बढ़ते पाया है।
शुक्रवार सुबह ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा कि दुनिया से की हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि वे कीव में रूसी सेना ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पहला टारगेट वही हैं और दूसरा टारगेट उनके परिवार । इसके कारण यूक्रेन की सरकार ने 18 से 60 साल के यूक्रेनी पुरुषों को देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूक्रेन में रूस के साथ शुरू हुए जंग में पहले दिन ही 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और यह भी बताया कि कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के संचालन में चला गया है।

Back to top button