x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine Crisis : बड़ी खबर! अमेरिका, ब्रिटेन, EU, फ्रांस लगाएंगे रूस पर Ban


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – रूस और यूक्रेन के बीच अब युद्ध होना करीब-करीब तय हो चुका है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शांति का हवाला देते हुए पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना को भेज दिया है। एक न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन में रूसी सेना घातक हथियारों, टैंकों और तोपों के साथ घुस गई है। वहीं, रिपोर्ट है कि पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों ने अब अपना नया बेस बनाने का फैसला लिया है।

रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुगांस्क को स्वतंत्र राज्य घोषित करने के साथ ही मिंस्क समझौते को तोड़ दिया है और रूस के इस कदम के खिलाफ अमेरिका ने नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। यूक्रेन में रूस के दाखिल होने के बाद जर्मनी ने रूस के साथ नॉर्ड स्ट्रीम 2 परियोजना पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि, रूस का ये महत्वपूर्ण गैस परियोजना है, जो पश्चिमी रूस से जर्मनी तक बाल्टिक सागर होते हुए जाती है

पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों के घुसने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि, यूक्रेन रूस से सभी संबंधों को तोड़ने पर विचार कर रहा है। वहीं, रूस ने कहा है कि, अगर यूक्रेन रूस से रिश्ता तोड़ता है, तो स्थिति और बिगड़ेगी। इधर यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ते तनाव के बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने मंगलवार 22 फरवरी को भारतीय छात्रों को फौरन यूक्रेन से बाहर निकलने को कहा है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि, विश्वविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं की पुष्टि की प्रतीक्षा करने के बजाय भारतीय छात्र फौरन देश लौटें। भारतीय दूतावास की तरफ से तीसरी एडवाइजरी जारी की गई है।

Back to top button