x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत को भूल Farhan Akhtar और शिबानी की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं रिया चक्रवर्ती


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) की शादी से पहले प्री वेडिंग फंक्शन का एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है। घर की छत पर आयोजित संगीत सेरेमनी के इस वीडियो में घरवाले ‘मेहंदी लगा के रखना’ गाने पर परफॉर्म करते दिख रहे हैं।

फरहान और शिबानी की इस संगीत सेरिमनी वाले वीडियो में रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर अपने पूरे ग्रुप के साथ परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। फैमिली और फ्रेंड्स इस वीडियो में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के फेमस सॉन्ग ‘मेहंदी लगा के रखना’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिबानी और फरहानी की शादी कल यानी 19 फरवरी को पहले महाराष्ट्रियन तरीके से होनी है। कहा जा रहा है कि इस शादी की रस्में जावेद अख्तर के खंडाला वाले घर पर होगी। बताया जा रहा था कि आज 18 फरवरी को घरवाले और रिश्तेदान खंडाला रवाना होनेवाले थे।

17 और 18 फरवरी को प्री वेडिंग फंक्शंस के बाद 19 फरवरी को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर यह भी है कि 21 तारीख को फरहान और शिबानी मुंबई वाले घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे और इसके बाद उनके करीबियों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।

यहां बताते चलें कि फरहान की यह दूसरी शादी है। साल 2000 में फरहान ने अधुना भबानी से शादी रचाई थी, जो उस समय की मशहूर मॉडल हुआ करती थीं। इस शादी से दोनों को दो बेटियां शक्या और अकीरा हैं। साल 2015 में फरहान और अधुना का तलाक हो गया।

Back to top button