Close
मौनी रॉय की अदाओं ने मचाई धमाल
मौनी रॉय की अदाओं ने मचाई धमाल
Trending
मनोरंजन

Maharagni Queen of Queens का धांसू टीजर रिलीज,दुश्मनो धूल चटाएंगी काजोल -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बावेजा स्टूडियोज और ई7 एंटरटेनमेंट्स ने मंगलवार को ‘महारागनी- क्वीन ऑफ क्वींस’ की पहली झलक का अनावरण किया है. यह फिल्म, एक एक्शन-थ्रिलर है, जो राजीव मेनन की ‘मिनसारा कनवु’ (1997) के 27 साल बाद दो हस्तियों के पुनर्मिलन का प्रतीक है।कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील भी शामिल हैं।काजोल ने आज अपने इंस्टाग्राम पर ‘महारागनी – क्वीन ऑफ क्वींस’ की पहली झलक साझा की है और कैप्शन में लिखा है, ‘इसलिए इसे आप लोगों के साथ साझा करने के लिए उत्साहित हूं।महारागनी यानी रानियों की रानी. थोड़े पल के लिए रुकें और आनंद लें।आशा है आप लोगों को यह पसंद आएगा. तेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित।

‘महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस’ की पहली झलक शेयर की

काजोल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस’ की पहली झलक शेयर की है और कैप्शन में लिखा है, ‘इसलिए इसे आप लोगों के साथ शेयर करने को लेकर उत्साहित हूं। महारागनी यानी रानियों की रानी। जरा ठहरिए और आप भी इसका मजा लीजिए, उम्मीद है कि आप लोगों को ये पसंद आएगा। तेज उप्पलपति द्वारा निर्देशित।’ इस झलक को देखकर लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं। लोगों ने कहा है- अब इस फिल्म के लिए इंतजार करना मुश्किल हो रहा। कुछ लोगों ने काजोल की तारीफ करते हुए – वंडर वुमन पावर लिखा है। काफी लोगों ने इसे ब्लॉकबस्टर मूवी करार दे दिया है।

काजोल की धांसू एंट्री

इस फिल्म ‘महारागनी: क्वीन ऑफ क्वींस’ की शुरुआत होती है प्रभु देवा से। इसी के बाद संयुक्ता मेनन कार स्टंट सीन के दिखती हैं। वहीं फिल्म के इस वीडियो में नसीरुद्दीन शाह की झलक भी है। इसके बाद अंत में होती है काजोल की धांसू एंट्री, जो मां दुर्गा पूजा के जश्न के बीच सामने आती हैं। काजोल दुर्गा अवतार में दुश्मनों का संहार करती दिख रही हैं। इस दौरान काजोल का डायलॉग कुछ ऐसा है जिसमें वह कहती है, ‘मां सरस्वती का ज्ञान, मां लक्ष्मी की समृद्धि, मां दुर्गा का दम, इतना सब कुछ होने के बाद भी डरना पड़े…फुल टू देसी।’

Back to top button