मुंबई – शाहरुख खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म जवान को लेकर लगातार चर्चा में है। पठान के बाद अब फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे है। ऐसे में अपने एक शूट को लॉस एंजेलिस में पूरा करने के दौरान उनके नाक में चोट लग गई।
शूटिंग के दौरान शाहरुख के साथ एक एक्सीडेंट हो गया। खून बहने लगा ऐसे में टीम ने तुरंत एक्टर को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद ब्लीडिंग रोकने के लिए उनकी एक छोटी सी सर्जरी भी करवाई गई। जिसके बाद उनके फैंस काफी परेशान हो गए। लेकिन इस खबर के बीच अब शाहरुख खान मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए है। शाहरुख खान की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं।
तस्वीरों में शाहरुख खान कूल लुक में दिखाई दिए। तस्वीर में शाहरुख खान चश्मा लगाए हुए दिखाई दिए। इस नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। शाहरुख खान के लुक पर फैंस फिदा हो गए। शाहरुख खान की जींस एकदम अलग डिजाइन की लग रही थी। तस्वीर में शाहरुख खान कैप लगाए हुए दिखाई दे रहे है। शाहरुख खान पैप्स और फैंस को बाय करते हुए दिखाई दिए।