मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करन सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 7 साल बाद दोनों पेरेंट्स बने। बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर, 2022 में अपनी बेटी को जन्म दिय था, जिसका नाम देवी रखा, जो अब 8 महीने की हो चुकी है, जिसके साथ दोनों अपने सोशल मीडिया पर खूबसूरत फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं बिपाशा बसु ने हाल ही में बताया कि उनकी बेटी देवी के जन्म के समय उनके दिल में दो छेद थे। बिपाशा ने नेहा धूपिया के साथ लाइव चैट के दौरान ये जानकारी दी। उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बेटी के जन्म के तीन महीने बाद ही बेटी की ओपन हार्ट सर्जरी करानी पड़ी।बिपाशा ने आगे कहा- मुझे देवी के जन्म के तीन दिन बाद पता चला कि उसके दिल में छेद है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ये बात किसी से शेयर करूंगी लेकिन फिर मैंने सोचा कि मेरी जैसी कई और माएं होंगी जो ऐसा ही फील करती होंगी। इस दौरान कई लोगों ने मेरी मदद की और मैं चाहती हूं कि मैं भी किसी की मदद कर सकूं।
बिपाशा ने आगे बताया- हम तो ये भी नहीं समझते थे कि वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट होता क्या है। हम इस दौरान काफी परेशान रहे। हमने इस बारे में अपने घर वालों से भी बातचीत की। हम सेलिब्रेट तो करना चाहते थे लेकिन हमें ये समझ नहीं आ रहा था कि हम इस चीज से कैसे डील करें। शुरुआत के पांच महीने हमारे लिए काफी मुश्किल थे। देवी ने इस दौरान बहुत हिम्मत दिखाई। हमें कहा गया था की हमें हर महीने स्कैन कराना होगा, ये देखने के लिए कि क्या ये सुराख भर रहा है या नहीं ?बिपाशा ने आगे बताया कि उनकी बेटी के दिल का सुराख काफी बड़ा था। इस वजह से उन्हें बेटी की सर्जरी करवानी पड़ी और ये तीन महीने की उम्र में की जाती है। बिपाशा ने कहा- देवी को ओपन हार्ट सर्जरी के लिए भेजना बहुत मुश्किल फैसला था लेकिन उनके पास कोई और चारा नहीं था। ये ऑपरेशन करीब 6 घंटे तक चला।
बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम अनाउंस करने के लिए एक खास पोस्ट शेयर की थी। बिपाशा ने बताया कि उनकी बेटी जब पैदा हुई तो उन्हें ये नहीं मालूम था कि उसे वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट था। देवी के जन्म के समय उसके दिल में दो जगह छेद थे।इसी दौरान बिपाशा ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए इसकी जानकारी दी और इमोशनल हो गईं।अपने इस लाइव इंस्टाग्राम सेगमेंट के दौरान बिपाशा ने अपनी बेटी देवी के बारे में बात करते हुए बताया कि ‘हमारा माता-पिता बनने का सफर बाकी लोगों से थोड़ा अलग रहा है। वो सफर हमारे लिए सबसे मुश्किल था जो हमने बिताया। इतना मुश्किल जो आज मेरी हंसी से कई ज्यागा है। मैं नहीं चाहूंगी कि किसी भी मां ऐसी किसी समस्या का सामना करना पड़े’।