x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अथर्व: द ओरिजिन, सोशल मीडिया पर छाया एम एस धोनी का नया अवतार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम एस धोनी (M S Dhoni) जल्द ही नए अवतार में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है। इस ग्राफिक नॉवेल में उनके एनिमेटेड अवतार को देखकर फैन्स सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी का ये नया अवतार छाया हुआ है।

अथर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए एम एस धोनी काफी एक्साइटेड हैं। इस टीजर की शुरुआत में ही वो कह रहे हैं, ‘न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।’ बता दें कि इस सीरीज पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा था। लेखक रमेश थमिलमनी इस सीरीज के जरिए लोगों को एक अलग अनुभव देने की कोशिश करना चाहते हैं और सीरीज की कहानी हर मोड़ पर दिलचस्प बनाने के लिए वो कई सालों से काम कर रहे थे।

अथर्व द ओरिजिन के इस टीजर में एम एस धोनी को देखने के बाद फैन्स उन्हें सुपरहीरो बताने में जुटे हुए हैं। सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी बिल्कुल महादेव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाएगा। धोनी एंटरटेनमेंट को एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ही संभालती हैं। उनके मुताबिक ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी।

Back to top button