Close
विश्व

एक बार फिर बीमार हुए रूसी राष्ट्रपति,पुतिन कैंसर सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं

नई दिल्ली – पुतिन की बीमारी के लक्षण सामने आने के बाद उनकी निरंतर जांच की जा रही है। पहले तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का भी दावा किया गया हालांकि इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई। वहीं अब द मिरर ने रूसी टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर के हवाले से खबर दी है कि 70 वर्षीय रूसी राष्ट्रपति मार्च की शुरुआत में एक नए उपचार से गुजरेंगे। पांच मार्च से पुतिन का इलाज नियमित रूप से किया जाएगा।

हालिया इलाज से अपेक्षित नतीजे हासिल नहीं हुए थे और चेकअप की रिपोर्ट के आधार पर नए इलाज का फैसला लिया गया है। यह 5 मार्च से शुरू होगा। यह आने वाले दिनों में रूसी राष्ट्रपति के प्लान और फैसलों को गंभीरता से प्रभावित कर सकता है और संभवतः प्रभावित करेगा। पुतिन के ‘बिगड़ते स्वास्थ्य’ का मतलब है ‘इलाज के दौरान विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले पाने में उनकी असमर्थता’। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो वह ‘यूक्रेन युद्ध की कमान संभालने’ में असमर्थ होंगे।’

पिछले दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें पुतिन को अपने पैरों को मरोड़ते और झटके देते हुए देखा गया। इस वीडियो में साफ पता चल रहा था कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति सही नहीं है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद यूक्रेन की तरफ से दावा किया गया कि रूस की परमाणु सेना अलर्ट पर है। अमेरिका को चिंता सता रही है कि यूक्रेन के खिलाफ चीन रूस को विनाशकारी हथियार दे सकता है। इन आशंकाओं के जवाब में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि अगर चीन ने रूस की मदद की तो दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो जाएगा।

Back to top button