Close
मनोरंजन

अर्जुन कपूर के कपडे पहन घूमने निकली मलाइका अरोड़ा

मुंबई – बी टाउन का ये सबसे चर्चित कपल सोशल मीडिया पर अपने इस वेकेशन की फोटोज शेयर कर रहे हैं। ताजा फोटो में मलाइका अरोड़ा पेरिस की सड़कों में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की हूडी पहनी हुई है।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने सोशल मीडिया पर एक फोटो और एक वीडियो शेयर किया है। पहली फोटो में अर्जुन कपूर ब्लू कलर की हूडी में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पेरिस की सड़कों में नजर आ रही हैं। उन्होंने अर्जुन कपूर का ही हूडी पहना हुआ है। मलाइका जहां फोटोज क्लिक कर रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर उनकी वीडियो बना रहे हैं। अर्जुन कपूर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘दिन में मेरे पास, रात में इनके पास।’ इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘हा हा हा पकड़ी गई।’

अर्जुन कपूर के बर्थडे (Arjun Kapoor) पर मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया था। इस दौरान उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज भी शेयर की है। फोटोज में अर्जुन कपूर जहां ब्लैक कलर की टी शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, मलाइका अर्जुन को अपने हाथ से केक खिला रही हैं। केक खाने के बाद अर्जुन कपूर आंख मार रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘विश मांगो माई लव, काश तुम्हारी सारी विश और सपने पूरे हो जाएं। जन्मदिन की बधाई अर्जुन।’

Back to top button