x
भारत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का निधन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – मध्य प्रदेश में लोकसभा के चुनावों के लिए चार चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य के चुनाव से मुक्त हुए नेताओं ने अब दूसरे राज्यों में मोर्चा संभाल लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को दूसरे राज्यों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करने में व्यस्त रहे। उधर मध्य प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। दोपहर के बाद अचानक अलग-अलग स्थानों में बारिश हुई। धार में तो ओलावृष्टि के बाद कश्मीर की बर्फबारी जैसा माहौल दिखाई दिया। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सोमवार गरज-चमक रही। दिन में भी कई जिलों में तेज बारिश हुई। IMD ने 16 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान लगाया है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सूत्रों द्वारा सामने आई है।उनकी सुबह 9.28 बजे मृत्यु हो गई और वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं।उनका पिछले तीन महीने से प्रमुख अस्पताल में इलाज चल रहा था और वह निमोनिया के साथ-साथ सेप्सिस से भी पीड़ित थीं।मध्य प्रदेश के छतरपुर और विदिशा जिलों में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लड़कों और दो पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। छतरपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को छतरपुर से लगभग 80 किलोमीटर दूर चंदला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामझाला गांव में तालाब में नहाते समय दो सगे भाई और उनका एक चचेरा भाई डूब गया।

15 फरवरी को किया गया था भर्ती

माधवी राजे को सांस में तकलीफ होने पर 15 फरवरी को दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। वह लाइफ सपोर्ट सिस्टम (वेंटिलेटर) पर थीं। खुद ज्योतिरादित्य ने गुना में चुनाव प्रचार के दौरान राजमाता के बीमार होने की जानकारी दी थी। दो मार्च को 195 प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने सिंधिया को गुना-शिवपुरी से उम्मीदवार बनाया था। इसके तीन दिन बाद सिंधिया ने अपने क्षेत्र में पहला कार्यक्रम किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि राजमाता पिछले कुछ दिनों से बीमार है। आप लोगों में भी तो मेरा भाई, बहन, मां-पिता हैं। मैं परिवार को परेशानी में नहीं देख सकता। ओलावृष्टि ने फसलों को बर्बाद किया है। ऐसे दुख के समय में मुझे भी आपसे मिलने आना ही था।

मां के करीब थे ज्योतिरादित्य

ज्योतिरादित्य को अपनी मां के काफी करीब माना जाता है। मां की तबियत ठीक नहीं होने की वजह से ज्योतिरादित्य भी भाजपा के कार्यक्रमों से दूर ही रहे। सिर्फ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद से वे लगातार दिल्ली में ही बने हुए थे। चुनाव प्रचार के दौरान भी बीच-बीच में दिल्ली दौरा करते रहे। चुनाव प्रचार थमते ही ज्योतिरादित्य का पूरा परिवार दिल्ली आ गया था।

Back to top button