x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

संपत्ति के मामले में शाहरुख खान से पीछे नहीं हैं पत्नी गौरी, जीती हैं आलीशान जीवन


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : शाहरुख खान आज के समय में भी मोस्ट डिमांडिंग एक्टर्स में से एक हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले शाहरुख बेहद ही आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं। शाहरुख खान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो इतने सक्सेसफुल होने के बावजूद उन्होंने बॉलीवुड की किसी जानी-मानी अभिनेत्री से शादी नहीं की है। बल्कि उन्होंने एक ऐसी लड़की से शादी की है जिसका बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई भी रिश्ता-नाता नहीं था। शाहरुख खान ने गौरी से लव मैरिज है जो कि काफी मुश्किलों का सामना करने के बाद सफल हो पाई है।

ये तो सब जानते ही हैं कि शाहरुख खान के पास पैसो की कोई भी कमी नहीं है। लेकिन क्या आपको पता है कि सम्पति के मामले में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी उनसे कुछ कम नहीं है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको शाहरुख खान और गौरी खान की सम्पति के बारे में बताएंगे कि वर्तमान समय में उनके पास कितनी सम्पति है और वह किस प्रकार अपना जीवन व्यतीत करती है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में शाहरुख खान के पास करीब 7000 करोड़ यानी कि 7 अरब से भी ज्यादा की सम्पति है। जिसके चलते आज वह इतना शानदार और आलीशान जीवन व्यतीत करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि खुद गौरी खान के पास भी आज के समय में करोड़ो की सम्पति है। गौरी खान के पास वर्तमान समय मे 700 करोड़ से भी ज्यादा की सम्पति है और वह बहुत ही शानदार और आलीशान जीवन व्यतीत करती है।

गौरी करती हैं यह काम
गौरी खान बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी हैं। इतना ही नहीं वह बॉलीवुड की एक नामी प्रोड्यूसर है। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है जिसके चलते वह अच्छी-खासी रकम कमा लेती हैं। इसके अलावा वह एक आर्किटेक्चर, इंटीरियर डिजाइनर भी हैं इससे भी वह अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं।

दुनिया के सारे ऐशो आराम हैं इनके पास
गौरी खान के पास आज के समय मे किसी भी चीज की कमी नहीं है और वह रानियों की तरह अपना जीवन व्यतीत करती है। इसके साथ-साथ गौरी खान के पास दुनिया के सभी ऐशो आराम हैं। गौरी खान के पास आज के समय में गौरी के पास खुद की करोड़ो की कीमती गाड़ियां है जिसमें लैम्बोर्गिनी, जैगुआर, रेंज रोवर जैसी कीमती कारें शामिल हैं।

Back to top button