x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बेहद कम उम्र में माँ बन गयी थी बॉलीवुड की ये 8 अभिनेत्री


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड देश की एकमात्र और सबसे बड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री हैं। यह वो जगह हैं जहाँ हर रोज़ कोई नया किस्सा सुनने को मिलता हैं। इतना ही नहीं, सेलेब्रिटीज़ के फैंस भी उनकी निजी ज़िंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। बॉलीवुड में आजकल शादियों का दौर चल रहा हैं और कई स्टार्स शादी के इस मौसम में शादी करते दिख रहें हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहें, जो बेहद कम उम्र में माँ बनी हैं।

1) ट्विंकल खन्ना
हम सब जानते हैं कि ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार की पत्नी हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे की ट्विंकल अक्षय कुमार से शादी करने के बाद 28 साल की उम्र में ही माँ बन गयी थी। साल 2002 में उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

2) जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा 2012 अभिनेता रितेश देशमुख से शादी के बन्धन में बंधी थी। उन्होंने 27 साल की उम्र में बेटे रियान को जन्म दिया।

3) बबीता कपूर
कपूर खानदान में रणधीर कपूर से शादी के बाद बबीता ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। बबीता कपूर ने 26 साल की उम्र में बेटी करिश्मा कपूर को जन्म दिया था।

4) काजोल
उन्होंने 29 साल की उम्र में बेटी न्यासा को जन्म दिया था। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन से शादी की थी।

5) भाग्यश्री
बहुत कम लोग जानते होंगे लेकिन राजघराने की बेटी भाग्यश्री ने 21 साल की उम्र में भागकर शादी की थी। ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्य श्री सिर्फ 22 साल की उम्र में माँ बन गई थी।

6) नीतू सिंह
नीतू सिंह सिर्फ 22 साल की उम्र में बनी मां, और वह दूसरी बार मां 24 साल की उम्र में बनी और रणबीर कपूर को जन्म दिया था।

7) शर्मिला टैगोर
दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर साल 1969 में शादी के बंधन में बंधी, और सिर्फ 25 साल की उम्र में सैफ अली खान को जन्म दिया।

8) डिंपल कपाड़िया
इस लिस्ट में सबसे कम उम्र में डिंपल कपाड़िया मां बनी, उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में राजेश खन्ना से शादी की और सिर्फ 17 साल की उम्र में ट्विंकल खन्ना जन्म दिया ।

Back to top button