x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

क्राइम थ्रिलर्स से भरपूर ‘क्राइम पेट्रोल 48 आवर्स’ अब इस तारीख को होगा शुरू


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाली क्राइम थ्रिलर्स से भरपूर शो क्राइम पेट्रोल नए सीजन के साथ आने वाला है। इस शो की उनके फेन्स काफी समय से राह देख रहे थे। ये शो बीते कई सालों तक दर्शकों का न सिर्फ मनोरंजन करता रहा, बल्कि उन्हें कई अनहोनियों से भी सतर्क करने के लिए जागरूक करता रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इस बार नए सीजन में क्राइम पेट्रोल का नाम बदल कर ‘क्राइम पेट्रोल 48 आवर्स’ कर दिया गया है। हाल ही में शो के शुरू होने का आधिकारिक ऐलान किया गया है। इसका प्रोमो सोनी टीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। अब शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ‘क्राइम पेट्रोल 48 आवर्स’ का प्रीमियर 10 जुलाई को रात 10 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। सोनी एंटरटेनमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो प्रोमो वीडियो शेयर किए गए है, जिसके साथ ही शो शुरू होने की डेट के साथ समय भी बताया गया है। वीडियो के साथ लिखा 10 जुलाई से रात 10 बजे, हर गुनाह की जड़ तक जाएंगे, वो भी 48 घंटों में।

इस बार शो इस पर केंद्रित होगा कि किसी मामले के शुरुआती 48 घंटों में पुलिस अधिकारियों के सामने किस तरह की चुनौतियां होती हैं। ऐसे में निर्धारित समय सीमा में पुलिस पर अपराधों को सुलझाने का दबाव होता है। वहीं, समय सीमा तय होने की वजह से उनके लिए किस-किस तरह की चुनौतियां और मुश्किलें होती हैं ये इस शो में दिखने को मिलेगा।

Back to top button