x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बॉलीवुड के ये सेलेब्स जिन्हें तलाक के बाद मिला अपना सच्चा प्यार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड जगत में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हुए है जिन्होंने सिनेमाई पर्दे पर अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से अपने फैंस का भरपूर एंटरटेन किया। वहीं कई रियल लाइफ में कई ऐसे स्टार्स हुए है जिन्होंने अपनी पर्सनल और शादीशुदा जिंदगी में कई मुश्किलें उठाई है। असल जिंदगी में इनकी मैरिड लाइफ में काफी तनाव देखने को मिला और इन्होंने अपने पार्टनर से तलाक भी ले लिया।

बॉलीवुड कपल्स के रिलेशनशिप के जितने चर्चे होते है उतने ही तलाक की वजह से भी ये सुर्खियों का हिस्सा बने रहते है। कई बॉलीवुड कलाकार है जिन्होंने शादी के कई सालों बाद अपने पार्टनर से अलग होने का फैसला लिया था। हाल ही में साउथ के सुपर स्टार और रजनीकांत के जमाई धनुष और ऐश्वर्या ने अपने अलग होने की जानकारी देकर सभी को चौंका दिया है। मगर कुछ सेलेब्स ऐसे भी है जिन्हें तलाक के कुछ समय बाद ही नया साथी मिल गया है और अब वह उनके साथ काफी खुश है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे सेलेब्स के बारे में बताते है जिन्हें तलाक के बाद अपना सच्चा प्यार मिला।

फरहान अख्तर :

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर के अपनी पत्नी अधुना से तलाक के बाद कई बॉलीवुड एक्ट्रेस से नाम जुड़ा था। उसके कुछ समय बाद उन्होंने शिबानी दांडेकर से अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी अधुना भबानी से अपनी 17 साल की शादी का अंत करते हुए तलाक ले लिया था।

अरबाज खान :

अरबाज खान और मलाइका ने अपनी 19 साल की शादी का अंत करते हुए 2017 में तलाक लिया। इसके बाद वो इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे है।

दिया मिर्जा :

दिया मिर्जा और साहिल सांघा का तलाक काफी समय पहले हो गया था। तलाक के बाद दिया को वैभव रेखी में अपना प्यार मिल गया। दोनों अब शादी के बंधन में बंध चुके है।

मलाइका अरोड़ा :

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर सच्चा प्यार मिल गया था। ये कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर है। शुरुआत में दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय तक लोगों से छुपाकर रखने की कोशिश की मगर बाद में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। अब दोनों अक्सर साथ में नजर आते है। मलाइका अक्सर उनके साथ अपनी कैंडिड और हॉट फोटोज भी पोस्ट करती रहती है।

सैफ अली खान :

साल 2004 में पत्नी अमृता अरोड़ा से आलाक के बाद 2007 में फिल्म ‘टशन’ के सेट पर सैफ अली खान की नजदीकियां करीना कपूर से बढ़ी और बाद में इन्होंने शादी भी कर ली। अब वे 2 बेटे के पिता है।

करण सिंह ग्रोवर :

श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से तलाक के बाद करण सिंह ग्रोवर ने एक्ट्रेस बिपाशा बसु से शादी की। शादी के बाद ये अक्सर एक दूसरे के साथ अपनी कैंडिड फोटोज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते नजर आते है।

अर्जुन रामपाल :

शादी के 21 साल बाद मेहर से अलग होकर अर्जुन रामपाल ने हर किसी को चौंका दिया था। तलाक के कुछ महीनों बाद अर्जुन को एक बार फिर प्यार हो गया। अर्जुन को मॉडल ग्रैबिएला से प्यार हुआ था। अब दोनों का एक बेटा भी है।

Back to top button