Close
भारत

Bank Holidays in November : कुल 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अगर आपको बैंक का कोई भी काम निपटाना है तो उसे जल्द निपटा लें क्योंकि दिवाली, छठ पूजा, भाई दूज और अन्य त्योहारों के चलते अगले महीने एक-दो नहीं, बल्कि कई दिन बैंक बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट के अनुसार, नवंबर 2021 में अलग-अलग राज्यों में कुल 11 दिन बैंक बंद होंगे (Bank holidays in November 2021)। यदि इसमें दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी मिला लें, तो कुल छुट्टियां 17 हो जाती हैं।

नवंबर 2021 में बैंकों की छुट्टियां
1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव / Kut – बेंगलुरु और इंफाल में बैंक बंद
3 नवंबर – नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु में बैंक बंद
4 नवंबर – दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / काली पूजा – बेंगलुरु को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद
5 नवंबर – दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवत न्यू ईयर / गोवर्धन पूजा – अहमदाबाद, बेलापुर, बैंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद
6 नवंबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चाकोबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद
7 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
10 नवंबर – छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ – पटना और रांची में बैंक बंद

11 नवंबर – छठ पूजा – पटना में बैंक बंद
12 नवंबर – वांगला उत्सव – शिलांग में बैंक बंद
13 नंवबर – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
14 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा – आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर में बैंक बंद
21 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 नवंबर – कनकदास जयंती – बेंगलुरु में बैंक बंद
23 नवंबर – सेंग कुट्सनेम – शिलांग में बैंक बंद
27 नवंबर – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
28 नवंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

Back to top button