Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

निक जोनस ने वाइफ प्रियंका चोपड़ा को ऐसे किया बर्थडे विश

मुंबई – प्रियंका को सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ढेर सारी बर्थडे की बधाई दी. प्रियंका के बर्थडे पर जिसके पोस्ट का फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो है निक जोनस। निक ने प्रियंका को बर्थडे विश करते हुए एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है। जिसमें दोनों कडल करते हुए नजर आ रहे हैं. निक का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

प्रियंका के जन्मदिन के खास मौके पर निक ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें दोनों कडल करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही निक ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि- ‘मुझे तुम्हें मनाना अच्छा लगता है, हैप्पी बर्थडे माई लव।’ वहीं, जैसे ही निक ने प्रियंका के लिए ये पोस्ट किया, तो फैंस ने भी इसपर प्यार लुटाना शुरू कर दिया। फैंस ने दोनों के लिए प्यार भरे मैसेज लिखे और देसी गर्ल को जन्मदिन की खूब बधाइयां भी दी है।

प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. एक वीडियो में प्रियंका केक काटती नजर आ रही हैं, उन्होंने वीडियो में ब्लैक जंपसूट पहना हुआ है. केक कट करने के बाद प्रियंका बहुत खुश लग रही हैं।

Back to top button