x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

राजकुमार राव और पत्रलेखा इस लग्जरी होटल में कर रहे शादी, जानें क्या है एक दिन का किराया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – राजकुमार राव-पत्रलेखा को दुल्हा-दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। राजकुमार और पत्रलेखा 6 साल से साथ हैं। दोनों अपने इस खूबसूरत रिश्ते को एक नए पड़ाव पर लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों आज यानी कि 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राजकुमार आज पत्रलेखा के साथ द ओबेरॉय सुखविला स्पा रिजॉर्ट में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

एक लग्जरी होटल है जहां राजकुमार और पत्रलेखा शादी करेंगे। इस होटल में प्राइवेट पूल, आर्युवेदिक प्रोग्राम और सीजनर कूशन है। खास बात ये है कि इस होटल में 4 तरह के कमरे हैं और इन चारों की अलग-अलग कीमत है। प्रीमियर रूम यहां सबसे सस्ता है जिसकी कीमत 37, 500 रुपये है। इसके अलावा होटल एक रॉयल फॉरेस्ट टेंट भी दिलवाता है जिसमें प्राइवेट पूल होता है और इसकी कीमत 75 हजार है। वहीं लग्जरी विला है प्राइवेट पूल के साथ जिसकी कीमत 2 लाख है इसके साथ ही कोहिनूर विला भी है, जो 6 लाख का है।

शादी के सभी फंक्शन इसी रिजॉर्ट में हुए हैं। अपनी शादी में पत्रलेखा सब्यसाची साड़ी पहनेगी। उसकी एक दोस्त ने बताया कि पत्रलेखा हमेशा से अपने इस खास दिन सब्यसाची को पहनने का सपना देखती थी। वे एब्रॉएड्री डिजाइनर साड़ी पहनने वाली हैं। पत्रलेखा की दोस्त के अनुसार उन्होंने एक डिजाइनर लहंगा और रेशम का दुपट्टा भी लिया है।

बता दें कि शादी के लिए यह कपल अपनी फैमिली के साथ चंडीगढ़ कई दिन पहले ही पहुंच गया था। पत्रलेखा का परिवार शिलांग से पहले ही आ चुका है। इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।

Back to top button