मुंबई – बॉलीवुड सुपरस्टार शाह रुख खान खान का आज कौन नहीं जानता है। शाह रुख उन स्टार्स में से हैं जो हमेशा से अपने प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं शाह रुख के फैंस हमेशा सेही उनकी फैमिली के बारे में करीब से जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीं जब बात उनकी लाडली बेटी सुहाना खान की आती है तो फैंस का क्रेजीनेस डबल हो जाता है।
सुहाना खान ने फिलहाल भले ही अभी बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो लेकिन फैन फॉलोइंग में वह बड़ी स्टार्स तक को मात देती हैं। बीते कुछ दिनों से सुहाना ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन हाल ही में उन्होंने लंबे वक्त के बाद अपनी लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की थी। इसी बीच अब सुहाना खान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपने विदेशी दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं।
सुहाना खान लंबे वक्त के बाद अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी के मूड में दिखीं हैं। उनकी पार्टी की तस्वीरें उनकी दोस्त पामरवेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुहाना अपने कई दोस्तों के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं के बगल में एक विदेशी लड़का बैठा हुआ है और उनके बगल में दो लड़कियां बैठी हैं जिनमे से एक पामरवेल हैं। इस दौरान सुहाना ने हाई नेक वूलन वनपीस पहना हुआ है। वहीं उनके फेस पर हलकी स्माइल फैंस को दीवाना बना रही है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर उनके चाहने वाले लगातार कमेंट्स कर सुहाना के लुक की तारीफ करते दिख रहे हैं।