Close
टेक्नोलॉजी

चिलचिलाती गर्मी से हो गए हैं परेशान तो इस्तेमाल करे ये Smart Umbrella,AC जैसी मिलेंगी ठंडी हवा

नई दिल्लीः देश के कई हिस्सों में इस वक्त भयंकर गर्मी पड़ रही है। कुछ राज्यों में तो दिन का तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में दिन में घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए कुछ लोग तो Umbrella का इस्तेमाल करने लगे हैं लेकिन क्या हो अगर आपको Umbrella धुप से बचाने के साथ साथ AC जैसी ठंडी-ठंडी हवा भी दे। जी हां, अपने बिलकुल सही पढ़ा आज हम आपको एक ऐसे ही स्मार्ट Umbrella के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको धुप से तो बचाएगा ही साथ ही आपको ठंडी हवा भी देगा।

हीट को बीट करेगा स्मार्ट अम्ब्रेला

आज के समय में हर दूसरा प्रोडक्ट स्मार्ट प्रोडक्ट के रूप में पेश किया जा रहा है। एक नॉर्मल छाते से अलग स्मार्ट छाते से आप हीट को बीट कर सकते हैं।

Smart Umbrella फीचर

आज के समय में मार्केट में पेश होने वाला हर दूसरा प्रोडक्ट स्मार्ट फीचर के साथ पेश किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस छाते को MISTERBREEZE Sun Umbrella का नाम हैं, जिसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
MISTERBREEZE Sun Umbrella के खूबियों की बात करें तो यह छाता फैन और मिस्ट दोनों के साथ आता है। फैन और मिस्ट सिस्टम अम्ब्रेला शेड में बिल्ट इनसाइड मिलता है। इस सिस्टम के साथ आपको ठंडक का अहसास होगा।
मिस्टिंग फीचर के साथ वॉटर बॉटल कम्पैटिबल है। हैंडल के बॉटम में वॉटर बॉटल के साथ पानी की छीटों वाली ठंडी हवा ली जा सकती है। इस छाते में आपको पोर्टेबल मिस्टिंग फैन के साथ 99.9% UVA और UVB रे ब्लॉक हो जाती हैं। यानी धूप की सीधी किरणे आपको बचाती हैं।इस छाते में आपको हाई-स्पीड फैन ब्लेडस मिलती हैं। जिसके हैंडल पर ऑन और ऑफ का बटन मिलता हैं, जिसे आप आराम से कंट्रोल कर सकते हैं। आप इस अंब्रेला का इस्तेमाल बीच और समर सीजन में इस्तेमाल किया जा सकता है।

कितनी है स्मार्ट Umbrella की कीमत?

दरअसल यह एक स्मार्ट छाता है जो नॉर्मल छाते की तुलना में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। MISTERBREEZE Sun Umbrella को आप इस वक्त Amazon से खरीद सकते हैं जिसकी कीमत 11,573 रुपये है। साथ ही ये छाता UVA और UVB Rays से भी आपको प्रोटेक्शन करता है। कंपनी ने इस स्मार्ट Umbrella के अंदर एक 3.25 Inch का फैन फिट किया है। साथ ही इसमें एक पावरफुल बैटरी भी मिलती है जिसकी मदद से आप इसे लंबे वक्त तक यूज कर सकते हैं।

सस्ते में इस तरह खरीदें

देखा जाए तो इस Umbrella की कीमत काफी ज्यादा है। छाते के Gray कलर वेरिएंट का प्राइस 11,579 रुपये है लेकिन आप इसे बैंक ऑफर के साथ काफी सस्ते में खरीद सकते हैं। Citibank Credit Card Non-EMI से खरीदने पर कंपनी 1000 रुपये की छूट दे रही है। हालांकि आप इसे EMI पर सिर्फ 1,930 रुपये में भी खरीद सकते हैं। हर महीने आपको 1,930 रुपये 6 महीने तक देने होंगे।

ऐसे देता है ठंडी हवा

इस स्मार्ट Umbrella में आपको दमदार फैन देखने को मिलता है, जिसे आप एक बटन की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। स्मार्ट Umbrella को चार्ज करने की भी सुविधा दी गई है। खास बात यह है कि इस स्मार्ट छाते में एक पानी की बोतल को भी लगाया गया है। जो इसे ऑन करने पर पानी की बौछार करती है जिससे ये छाता ठंडी हवा देता है। कंपनी ने इस छाते को बहुत से कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसे आप ब्लू, येलो और ग्रेल कलर में खरीद सकते हैं। हालांकि हर कलर वेरिएंट का प्राइस अलग अलग है।

Back to top button