x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Christmas 2023 : नेहा धूपिया ने परिवार के साथ क्रिसमस का किया सेलिब्रेशन,शेयर की तस्वीरें


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – क्रिसमस को आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में हर कोई इसके सेलिब्रेशन में लगा हुआ है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस त्योहार को मनाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कई सेलेब्स ने इस फेस्टिवल को पहले से ही मनाना शुरू कर दिया था और कुछ अब इसकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।इन्हीं सेलेब्स में से एक नेहा धूपिया भी हैं। नेहा ने कुछ दिनों पहले भी अपने सोशल मीडिया पर क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की थी और अब एक बार फिर उन्होंने इसकी तस्वीरें शेयर की हैं।

नेहा धूपिया ने शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

नेहा धूपिया इन दिनों क्रिसमस की खास तैयारियां कर रही हैं। कभी वे घर पर ही क्रिसमस ट्री सजाती नजर आती हैं तो कभी वे बच्चों के लिए सरप्राइज प्लान करती हैं। वहीं हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने इंस्टा हैंडल पर क्रिसमस आउटिंग की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।नेहा धूपिया अक्सर अपने परिवार के सदस्यों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। शुक्रवार को भी उन्होंने अपने परिवार के साथ एक यादगार शाम की तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने पति अंगद बेदी और बच्चों के साथ बिताए गए पलों की झलक फैंस को सोशल मीडिया पर दिखाई।

दोस्तों के साथ किया चिल

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया दोस्त कुणाल खेमू के साथ खेल-खेलती नजर आ रही हैं। वे अपने इस खास दिन को खूब यादगार मना रही हैं।

नेहा ने दिखाई झलक

फोटोज में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया, अंगद बेदी और अपने बच्चों के साथ जियो वर्ल्ड में क्वालिटी टाइम एन्जॉय करते नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने वीडियो भी शेयर की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘यह मौसम है’।

मां बेटी ने किया इंजॉय

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया अपने बेटी को अपने कंधे पर बैठाए नजर आ रही हैं। वे अपने बच्चों के लिए इस खूबसूरत पल को और भी स्पेशल मनाने की कोशिश कर रही हैं।

पति के साथ शेयर की तस्वीर

नेहा ने इस दौरान अपने पति के साथ भी खूब तस्वीरें खिचवाईं। नेहा और अंगद की क्लोज अप तस्वीर फैन्स को बेहद पसंद आ रही है।

परिवार ने बच्चों के साथ बिताया समय

पिछले कुछ समय से बेदी फैमिली में उतार चढ़ाव देखे जा रहे थे। कुछ समय पहले ही अंगद के पिता का निधन हुआ था। जिसके चलते परिवार लंबे समय तक बाहर नहीं निकला वहीं अब सभी लोग क्रिसमस आउटिंग के बहाने फैमिली टाइम स्पेंड करने आए हैं।

शादी को हो गए 5 साल

आपको बता दें कि 10 मई साल 2018 में नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से गुरुद्वारे में शादी की थी और 5 महीने बाद ही उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया था।

नेहा धूपिया का वर्कफ्रंट

नेहा धूपिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार साल 2022 में रिलीज हुई यामी गौतम के साथ ‘ए थर्सडे’ में देखा गया था, जिसमें वह एसीपी की भूमिका में दिखाई दी थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस जल्द अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें उन्हें एक फाइल पकड़े हुए देख गया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘नई शुरुआत के लिए… मैं एक एक्ट्रेस के रूप में अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं’।

Back to top button