x
लाइफस्टाइल

नए साल में खुद से करें हेल्दी और हैप्पी रहने का वादा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कल 2021 के साल का आखरी दिन था। इस पुरे साल में हमने अपने आप से कई वादे किये। कुछ पुरे हुए और कुछ नहीं। लेकिन ये साल कई सारी खुशिया देके गया। नया साल एक बार फिर से नए सपने, नई ख्वाहिशें और खुद से किए गए नए वादे का समय लेकर आएगा।

हर साल 1 जनवरी को हम खुद से कितने सारे वादे करते है। कई बार वो वादे निभाते है तो कोई बार जिंदगी की भागदौड़ के बीच वो वादे अधूरे रह जाते है। आप खुद से ऐसे वादे करें जिन्हें कर पाना आपके लिए मुमकिन हों। बहुत बड़ा करने के चक्कर में हम उसकी शुरूआत भी नहीं कर पाते इसलिए टारगेट ऐसा सेट करें जिसे करना आसान हो और इसमें आपकी खुशी भी हो। इस बार नए साल में किसी और से वादा करें या नहीं, लेकिन खुद से एक वादा जरूर करें। वो वादा है लाइफ में खुद को स्वस्थ रखने का। जब शरीर फिट रहेगा तो दिमाग भी स्वस्थ रहेगा।

एक्सरसाइज :
अक्सर देखा जाता है कि लोग घर के आसपास जिम न होने का बहाना बनाकर एक्सरसाइज करने से बचते है। लोगों को लगता है एक्सरसाइज सिर्फ खुले मैदान, पार्क या जिम में ही की जाती है, लेकिन अब टाइम बदल गया है। लोग घर पर ही एक्सरसाइज कर सकते है। शरीर को फिट रखने के लिए आप घर पर ही पुशअप, चेस्ट फ्लाई, चेस्ट स्कीवज, बर्पी जैसी एक्सरसाइज कर सकते है। इस तरह की एक्सरसाइज करने के लिए आपको ज्यादा जगह भी नहीं चाहिए होती है और सेहत भी दुरुस्त रहती है।

मेंटल हेल्थ भी फिजिकल हेल्थ जितनी जरूरी :
कोरोना महामारी ने फिजिकली ही नहीं लोगों के मेंटल हेल्थ को भी बुरी तरह प्रभावित किया। कई लोगों ने इसके चलते अपनी जानें भी गंवाई। तो मेंटली हेल्दी रखना कितना जरूरी है इसे समझें…इसके लिए मेडिटेशन बहुत फायदेमंद है। इसलिए मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। कितने भी व्यस्त क्यों न हो, अपने और अपने परिवार जनों के साथ वक्त बिताएं, उनसे बातें करें।

पानी पीना :
नए साल में तय कर लें कि आप रोजाना कम से कम 3 लीटर पानी जरूर पिएंगे। शरीर में पानी पर्याप्त मात्रा में रहने से दिमाग शांत रहता है और शरीर को स्फूर्ति मिलती है।

जल्दी उठना और वॉक पर जाना :
नए साल में एक बात को याद रख लें कि चाहे कुछ भी हो जाए आप सुबह जल्दी उठेंगे और वॉक पर जाएंगे। रोजाना सुबह 15 मिनट की सैर से आपकी सेहत पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सुबह 15 मिनट वॉक करने से हार्ट संबंधी बीमारी, डायबिटीज और आंखों की समस्याओं से बचा जा सकता है।

नींद पूरी लेना :
अमूमन लोग अपने काम के बीच नींद पूरी नहीं कर पाते है। नींद न पूरी होने कारण अक्सर सिर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए 2021 में एक बात डायरी में नोट कर लें कि रोजाना 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी है।

Back to top button