x
खेलट्रेंडिंग

U19 Asia Cup Final : भारत ने 8वीं बार जीता फाइनल का खिताब, श्रीलंका को 9 विकेट से हराया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – टीम इंडिया ने अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है। भारत ने 102 रन के लक्ष्य को 21.3 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 56 रन बनाए और वो नाबाद रहे। उनके अलावा शकील रशीद ने 31 रन बनाए। भारत ने 8वीं बार अंडर 19 एशिया कप जीता है। भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

श्रीलंका की तरफ से सर्वाधिक 19 रन यासिरू रोड्रिग्ज ने बनाए। उनके अलावा रवीन डि सिल्वा ने 15 और सादिशा राजपक्षे-मथीसा पथीरना ने 14-14 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से विक्की ओस्तवाल ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा कौशल ने 23 रन देकर 2 विकेट झटके। इनके अलावा रवि कुमा, राज बावा और राजवर्धन को एक-एक सफलता मिली। 1989 ने अब तक नौ बार अंडर 19 एशिया कप खेला गया है। इसमें से भारत 8 बार ये खिताब जीता है। 2012 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला टाई होनें की वजह से दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

श्रींलका ने पहले खेलते हुए 38 ओवर में 9 विकेट खोकर 106 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार भारत को जीतने के लिए 102 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। श्रीलंका की पारी में 33 ओवर के दौरान तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। इस समय श्रीलंका का स्कोर सात विकेट पर 74 रन था। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो इसे 38-38 ओवर का कर दिया गया। श्रीलंका ने बचे हुए ओवरों में दो और विकेट गवांकर 32 रन जुटाए।

Back to top button