
मुंबई – टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं. एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और इस बार उन्होंने पति विवेक दहिया के साथ अपनी बाथरूम की फोटो शेयर की है. जिन्हें फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं.
दिव्यांका और विवेक इन दिनों वेकेशन पर हैं। दोनों ने हॉलिडे के लिए खूबसूरत डेस्टिनेशन अबू धाबी को चुना है। छुट्टियां बिता रहे ये क्यूट नन्हा कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों की वजह से छाए हुए हैं. एक बार फिर दिव्यांका ने इंस्टाग्राम पर दो बेहद रोमांटिक तस्वीरें अपलोड की हैं, जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं.
हाल ही में दिव्यांका ने अपने इंस्टा हैंडल से 2 तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में दोनों ने एक जैसा बाथ गाउन पहना हुआ है। पहली तस्वीर में दिव्यांका और विवेक मस्ती के मूड में हंसते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों एक दूसरे को देखते हुए रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं.
इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी ने बेहद खूबसूरत कैप्शन दिया है। दिव्यांका ने लिखा, ‘यह ऐसा लम्हा था जैसे हम कैप्चर करने के लिए बेताब थे लेकिन पोज देने में भी शर्मा रहे थे। इस क्यूट कपल की सुपर क्यूट फोटोज पर फैंस के ढेर सारे प्यारे कमेंट्स आ रहे हैं.