x
ट्रेंडिंगविश्व

डॉग के लिए दो महिलाओ के बीच हुआ ऐसा झग़डा, देख लोग बोले ‘क्या ऐसा भी होता है’


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

जर्मनी – आपने कई बार कभी न सुने हुए और अजीब घटनाओं के बारे में जरूर सुना होगा। कई बातो पर भरोसा हो जाता हे लेकिन कई बात पर विश्वास करना बेहद मुश्किल सा लगता है। कहते हैं, इंसानों की जैसी संगति होती है, उसका संस्कार और उसका व्यवहार भी वैसा ही होने लगता है। गुस्से गुस्से में इंसान कुछ भी कर जाता है। जर्मनी से एक ऐसी ही खबर सामने आई है। जिसमें दो महिलाओं के बीच लड़ाई हो गई। दोनों कुत्तों को लेकर लड़ पड़ी। फिर हुआ कुछ ऐसा कि कुत्ते भी देखते रह गए।

इस लड़ाई के बीच एक महिला ने दूसरी महिला को काट ही लिया। मतलब काटने का जो काम कुत्तों का है, वो काम एक महिला ने ही दूसरी महिला के साथ किया। रिपोर्ट के मुताबिक, कुत्तों को लेकर पूर्वी जर्मन राज्य थुरिंगिया में दो परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा था। पुलिस के मुताबिक, कुत्तों को लेकर हो रही विवाद की वजह ये थी, कि 27 साल की महिला ने 51 साल की अपनी पड़ोसी महिला को अपने पालतु कुत्ते को मारते हुए देख लिया। जिसके बाद 27 साल की महिला गुस्से में आगबबूला हो गई और 51 साल की महिला से लड़ने लगी। बड़ी बात ये थी, कि 51 साल की महिला के पास भी एक कुत्ता है और कुत्तों की दोनो मालकिन की जमकर बहसबाजी होनी शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों महिलाएं आपस में मारपीट करने लगीं।

पहले तो दोनों के बीच काफी बहस हुई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। पुलिस के मुताबिक, 57 वर्षीय महिला जमीन पर गिर गई और उसने 27 साल की महिला को दांत से काट लिया। बुजुर्ग महिला ने इतनी जोर से दांतों से काटा कि छोटी महिला की जांघों पर काफी गहरा जख्म हो गया। वो घायल हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

आपको जानकर आश्चर्य होगा की ये घटना कोर्ट तक जा चुकी। जर्मनी की स्थानीय पलिस ने अपने बयान में कहा है कि, दोनों महिलाओं के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया और फिर उन्हें अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। दांत काटने वाली महिला के खिलाफ कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने और केस चलाने का आदेश दिया है। आपको बता दें कि, पिछले हफ्ते ही अमेरिका के फ्लोरिडा से भी ऐसा ही मामला सामये आया है, जब पड़ोसी से विवाद के बीच एक महिला ने एक ऊंट को दांत काट लिया था।

Back to top button