x
बिजनेस

भारत में मिनी कूपर SE इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी लॉन्च


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आये दिन ऑटो सेक्टर में नए फीचर्स और नए अत्याधुनिक मॉडल्स के साथ गाड़िया लॉन्च होती रहती है। मिनी कूपर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी काफी पसंद की जाती है और अब कंपनी जल्द ही भारत में इसका इलेक्ट्रिक अवतार लॉन्च करने वाली है। BMW नई कूपर इलेक्ट्रिक SE के लॉन्च डेट को लेकर नया अपडेट आया है।

कंपनी ने घोषणा की है कि वह आधिकारिक तौर पर मार्च 22 में भारत में नए कूपर SE को लॉन्च करेगी। कंपनी ने अक्टूबर 2021 में 1 लाख रुपये टोकन राशि के साथ इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू कर दी थी। मिनी ने इलेक्ट्रिक SE की सिर्फ 30 यूनिट ही पहले लॉट के निर्धारित की है। 30 यूनिट्स वाली कार की पहली खेप कुछ ही घंटों में पूरी तरह से बुक हो गई थी। BMW इंडिया ने अब इस कार के भारत में लॉन्च की पुष्टि कर दी है और मार्च 2022 में ये नई और खूबसूरत इलेक्ट्रिक कार भारत आएगी।

नया कूपर इलेक्ट्रिक SE इसके ICE-पावर काउंटरपार्ट का इलेक्ट्रिफाइड वर्जन होगा। इस कार को चलाने में 32.6kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल होगा जो 181bhp के बराबर और 270Nm के टॉर्क जनरेट करने का दावा करता है। इसका बैटरी पैक को एक बार चार्ज करने पर 270 किमी के करीब सपोर्ट करेगा। कार की 7.3 सेकंड में एक स्टैंडस्टिल से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी। इस इलेक्ट्रिक कार को 11 किलोवाट और 50 किलोवाट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है और इन दोनों चार्जर्स से कार की बैटरी को क्रमशः 2.5 घंटे और 35 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

मिनी कूपर SE के साथ आड़ी ग्रिल, कंट्रास्ट कलर के ORVMs और ग्रिल पर अलग से एक पुर्जा लगाया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार को सिग्नेचर गोल आकार के हेडलैंप्स के साथ लगे LED DRL, नए 1-इंच के चौकोर डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और LED टेललाइट्स दिए गए है। 2022 मिनी कूपर SE के केबिन में 8.8-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।

Back to top button