Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रेड बिकिनी में समंदर किनारे एंजॉय करती नजर आईं रुबीना दिलैक

मुंबई – रुबीना दिलैक इन दिनों मालदीव में हैं। अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ वह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बीते दिनों अभिनव का जन्मदिन था। दोनों ने खास अंदाज में जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर अब रुबीना ने मालदीव ट्रिप की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। टीवी पर बहू के किरदार में नजर आने वालीं रुबीना का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है।

अदाकारा लगातार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस के करीब रहने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। अब इन सभी के बीच अभिनेत्री ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कर तहलका मचा दिया हैं। आप देख सकते हैं इन वायरल तस्वीरों में अभिनेत्री रेड कलर की बिकिनी में एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं।

रुबीना पॉपुलर टीवी सीरियल ‘शक्ति : अस्तित्व के अहसास की’ में किन्नर बहू का रोल कर मशहूर हुई और आज उनके लुक्स सभी को हैरान कर देते हैं। इस समय रुबीना ने सोशल मीडिया पर मालदीव्स ट्रिप की एक के बाद एक खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। कहीं वह पिंक कलर की बिकिनी में समंदर किनारे अठखेलियां करती नजर आ रही हैं तो कहीं वह बड़ी-सी हैट लगाए पोज दे रही हैं।

मिली जानकारी के तहत मालदीव से पहले रुबीना पति और दोस्तों संग वेकेशन पर केरल गई थीं। खबरें हैं कि रुबीना यहां अभिनव का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची हैं। बीते दिनों ही अभिनव का जन्मदिन था जो बहुत धूम धाम से मना। आप देख सकते हैं रुबीना ने अलग-अलग लुक्स में फोटो क्लिक करवाई हैं। अब कोई उनके लुक को स्टनिंग तो कोई गॉर्जियस बताते हुए कमेंट कर रहा है।

Back to top button