मुंबई – बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस राशि खन्ना का आज (30 नवंबर) को अपना बर्थडे मना रही हैं। राशि खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे से की थी। राशि खन्ना का नाम एक वक्त टीम इंडिया के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ चुका है।
राशि खन्ना का नाम टीम इंडिया के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह के साथ जुड़ चुका है। साल 2018 में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, राशि खन्ना ने इन सभी खबरों को खारिज किया था। राशि खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैं नहीं जानती जसप्रीत बुमराह कौन है। मैं केवल इतना जानती हूं कि वह एक क्रिकेटर हैं। सोशल मीडिया पर किसी महिला के अफेयर की अफवाह सुनकर दुख होता है।
राशि खन्ना अब अजय देवगन की वेब सीरीज रुद्रा: द एज ऑफ डार्कनेस में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज के जरिए राशि खन्ना अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं।