x
मनोरंजन

बेटे अरहान खान के साथ बेहद बोल्ड ड्रेस में डिनर पर निकली मलाइका अरोड़ा


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड की ग्लैमरस हसीनाओं में से एक मलाइका अरोड़ा भी हैं, जो जब भी नजर आती हैं अपने फैशन और कातिलाना अदाओं के चलते छाप छोड़ जाती हैं।

वीडियो में मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आए। दोनों डिनर पर गए थे। मां- बेटे ने ब्लैक ऑउटफिट में ट्विनिंग की। एक तरफ जहां मलाइका ब्लैक ऑउटफिट में दिखीं तो, वहीं अरहान भी ब्लैक टीशर्ट और ग्रे पैंट में नजर आए।

मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान खान के साथ स्पॉट हुईं। दोनों को कार से उतरते हुए पपाराजी ने स्पॉट किया।जब पपाराजी ने मलाइका अरोड़ा से पोज देने के लिए कहा तो वह मुस्कुराईं और हेलो बोलकर चली गईं।

मलाइका और अर्जुन की उम्र में 12 साल का अंतर है। दोनों को अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। कई बार लोग मलाइका के प्रेग्नेंट होने की खबरों को भी हवा देते हैं, पिछले साल नवंबर में भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई थीं। जिस पर अर्जुन कपूर ने नाराजगी जाहिर करते हुए मीडिया पर गुस्सा निकाला था।

Back to top button