x
ट्रेंडिंगभारत

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि, और शांतिवन जाकर राहुल ने दी पुष्पांजलि


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) की 132वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन यानी 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है. 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्में जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली के शांतिवन जाकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी.

नेहरू 15 साल की उम्र में इंग्लैंड चले गए और हैरो में दो साल रहने के बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया, जहां से उन्होंने प्राकृतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की. 1912 में भारत लौटने के बाद वे सीधे राजनीति से जुड़ गए. 1912 में उन्होंने एक प्रतिनिधि के रूप में बांकीपुर सम्मेलन में हिस्सा लिया और 1919 में इलाहाबाद के होम रूल लीग के सचिव बने. 1916 में वे महात्मा गांधी से पहली बार मिले, जिनसे वे काफी प्रेरित हुए थे.

देश की स्वतंत्रता के बाद 15 अगस्त 1947 को वे भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे. भारत में 1964 (नेहरू के निधन) से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन उनके निधन के बाद उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया. कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मौके पर उनकी समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “भारत अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मना रहा है. पंडित नेहरू विशाल दूरदर्शी सोच वाले इंसान थे जिन्होंने भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी. इन मूल्यों के संरक्षण के लिए हमें प्रयास करना चाहिए.”

download bignews app
download bignews app
Follow us on google news
Follow us on google news

Related Articles

Back to top button