x
भारत

IMD ने केरल में भारी बारिश के चलते 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया जारी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को केरल के छह जिलों – तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम और इडुक्की के लिए 13 नवंबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की के पांच जिलों में नारंगी रंग है।

इससे पहले भी मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को केरल के चार जिलों को 26 अक्टूबर के लिए ऑरेंज अलर्ट और सोमवार के लिए अन्य जिलों को येलो अलर्ट जारी किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इडुक्की बांध के नीचे और पेरियार नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए चेतावनी इडुक्की जिला कलेक्टर द्वारा दी गयी। जिले में बारिश जारी रहने की स्थिति में इडुक्की जलाशय के चेरुथोनी बांध के शटर शनिवार या रविवार को खोले जा सकते है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली सर्वप्रमुख एजेंसी है। मौसम विज्ञान विभाग का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इस विभाग के द्वारा भारत से लेकर अंटार्कटिका भर में सैकड़ों प्रक्षेण स्टेशन चलाये जाते है। वर्तमान में मौसम विभाग के महानिदेशक मृतुन्जय महापात्रा है मौसम विभाग की स्थापना सर्वप्रथम 1844 में पुणे में हुई 1875 में नाम बदलकर मौसम सर्वेक्षण अनुसंधान रखा गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग में उप महानिदेशकों द्वारा प्रबंधित कुल 6 क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र आते है। यह चेन्नई, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली और हैदराबाद में स्थित है।

Back to top button