x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

बोनी कपूर को जन्मदिन पर दुबई सरकार ने दिया खास गिफ्ट


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – मनोरंजन के जाने माने मशहूर फ़िल्मकार-डायरेक्टर बोनी कपूर अपने जन्मदिन के मौके पर दुबई गए हुए हैं। उनके साथ उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर एवं खुशी कपूर भी हैं। वहीं बोनी ने अपना बर्थडे भी दुबई में ही सेलिब्रेट किया। अब दुबई सरकार ने बोनी कपूर को खास बर्थडे गिफ्ट दिया है। दरअसल, बोनी कपूर और उनके चारों बच्चों को को गोल्डन वीजा दिया गया है।

निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर के लिए 11 नवंबर का दिन किसी जश्न मनाने से कम नहीं रहा। बोनी कपूर ने दुबई में अपना 66वां जन्मदिन मनाया। उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर भी अपना 10 साल का वीजा लेने के लिए वहां मौजूद थीं। इसके अलावा बोनी ने बताया कि उनके दो बड़े बच्चों, अर्जुन और अंशुला कपूर को भी गोल्डन वीजा मिला है।

बोनी ने तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर ट्वीट किया है। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “मुझे और मेरे 4 बच्चों को मेरे जन्मदिन पर गोल्डन वीजा देने के लिए दुबई सरकार को धन्यवाद।” उसी दिन यह खुलासा हुआ कि एक्सपो 2020 दुबई में बोनी और उनकी दो बेटियों ने इंडिया पवेलियन का दौरा किया था।

बोनी कपूर और उनके परिवार के अलावा कई और हस्तियों को गोल्डन वीजा मिल चूका है। गोल्डन वीजा भारतीय सितारों में संजय दत्त, ममूटी, मोहनलाल, सोनू निगम और सुनील शेट्टी को भी मिला है।

Back to top button