x
भारत

CRPF जवान ने अपने ही साथियों पर चलाई गोलियां, 4 की मौत, 3 जवान गंभीर


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

सुकमा – छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल, कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर रात एक बजे गोली चला दी। इस घटना में चार जवानों की मौत हो गई तो तीन घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायल जवानों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरईगुड़ा के लिंगनपल्ली कैम्प में किसी बात को लेकर CRPF के 50वी बटालियन के जवानों के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक जवान ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। सीआरपीएफ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बयान में कहा, “जवान रीतेश रंजन ने पुलिस स्टेशन मरिगुडा के अंतर्गत लिंगापल्ली में तैनात कंपनी जवानों पर गोलियां चलाईं. इस घटना में सात जवान घायल हो गए. घायलों को तुरंत भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया.” सीआरपीएफ कैंप के जिस जवान पर साथियों पर गोली चलाने का आरोप है, वह देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था।

Back to top button