Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

दीपिका पादुकोण के हाथ लगी हॉलीवुड की फिल्म

मुंबई – बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक लंबे समय से पर्दे पर धमाल कर रही हैं। दीपिका के फैंस उनकी हर एक फिल्म को जमकर पसंद करते हैं। दीपिका अपनी एक्टिंग का लोहा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में मनवा चुकी हैं। अब दीपिका के हाथ एक और हॉलीवुड फिल्म लग गई है। खबर के अनुसार XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के बाद एक्ट्रेस को एक और हॉलीवुड फिल्म मिल गई है।

वैसे बता दें कि XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका के काम को उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया था। खबर के अनुसार दीपिका पादुकोण एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। हालांकि अभी ये साफ ये नहीं हुआ है कि इस फिल्म का नाम क्या होगा। लेकिन, इसको क्रॉस-कल्चर रोमांटिक कॉमेडी एसटीएक्सफिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका न केवल फिल्म में अभिनय करेंगी बल्कि अपने बैनर का प्रोडक्शंस के माध्यम से इसका निर्माण भी करेंगी। अब देखना होगा कि ये फिल्म कब शुरू होती है। हालांकि फैंस को अभी इस बात का इंतजार है जब खुद दीपिका पादुकोण इस बात मुहर लगाएं। लेकिन, फिलहाल इस खबर के सामने आने से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर जरुर दौड़ गई है। दीपिका को फैंस हॉलीवुड में देखना पसंद करते हैं. अब देखना होगा कि एक्ट्रेस की ये फिल्म कब तक फ्लोर पर उतरती है।

Back to top button