Russia Ukraine War: कीव के तेल डिपो पर रूस ने छोड़ी मिसाइल, जहरीली गैस से लोगों को सांस लेने में तकलीफ
कीव : यूक्रेन और रूस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों के बीच की स्थिति ने अन्य देशों की भी चिंता बढ़ा दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध का आज चौथा दिन है। रूस ने कीव पर कब्जा करने के लिए अपने हमले तेज कर दिए हैं। रूसी हमले में अब तक सैकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है।
यूक्रेन के खार्किव में एक गैस पाइपलाइन में आग लग गई। रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों द्वारा वासिलकिव शहर में एक तेल डिपो को भी निशाना बनाया गया है। कीव में तेल डिपो पर मिसाइल हमले के बाद जहरीला धुंआ फैला। जिससे लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों को घर से बाहर न निकलने और घर की खिड़की न खोलने की चेतावनी दी गई है।
BREAKING: Oil depot on fire after missile strike near Kyiv pic.twitter.com/TQkz7s8xiq
— BNO News (@BNONews) February 26, 2022
एक तरफ जहां रूसी फौज बड़े पैमाने पर हमले कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी जवाबी कार्रवाई करने का मन बना लिया है. यूक्रेन अब दावा कर रहा है कि उसके बलों ने युद्ध में अब तक 3,500 रूसी सैनिकों, दर्जनों टैंकों, 14 विमानों और आठ हेलीकॉप्टरों को नष्ट कर दिया है। इसके अलावा नाटो देश भी यूक्रेन की मदद के लिए हथियार और चिकित्सा सेवाएं भेज रहे हैं।
यूक्रेन ने भी जारी की तस्वीरें
इस बीच, यूक्रेन की सेना का कहना है कि उसने एक और रूसी विमान को मार गिराया है। विमान की तस्वीरें भी जारी की गई हैं। रूसी सेना का कहना है कि रूसी विमान खारकोव शहर के ऊपर आसमान में दिखाई दिया और कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे पहले, यूक्रेन ने काला सागर में एक और रूसी विमान, रूसी एसयू-30 को मार गिराने का दावा किया था।