x
ट्रेंडिंगविश्व

तालिबान की एक और क्रूर हरकत आई सामने, महिला वॉलीबॉल खिलाड़ी का सिर काट डाला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

काबुल – अफगानिस्तान में तालिबान की एक क्रूर हरकत सामने आई है। खबर है कि उसने अफगानिस्तान की जूनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल महिला खिलाड़ी का सिर कलम कर दिया था। टीम के कोच के बयान के आधार पर यह खबर सामने आई है। एक इंटरव्यू में कोच सुराया अफजली (बदला हुआ नाम) ने बताया कि तालिबान ने अक्टूबर में महजबीं हकीमी नाम की एक महिला खिलाड़ी की गला काटकर हत्या कर दी थी, लेकिन किसी को भी इस भीषण हत्या के बारे में पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि तालिबानियों ने महिला खिलाड़ी के परिवार को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इसके बारे में किसी को भी बताया तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

तालिबान के सत्ता में आने के बाद खेलों, खास तौर पर महिलाओं के खेलों पर कड़े प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। देश में काफी कम महिला खिलाड़ी बची हैं। ज्यादातर खिलाड़ी देश से बाहर निकल चुकी हैं।

अफगान राष्ट्रीय महिला वॉलीबॉल टीम की स्थापना 1978 में हुई थी। यह लंबे समय से देश में युवा लड़कियों के लिए आशा और सशक्तिकरण की जरिया रही है। हालाँकि, महजबीं की मौत के बाद से सभी डरे हुए हैं। टीम के सदस्य अफगानिस्तान छोड़ने के लिए विदेशी संगठनों और देशों का समर्थन हासिल करने के प्रयासों में जुटे हैं, लेकिन अब तक वे असफल रहे हैं।

अफजली ने कहा कि अफगानिस्तान की सत्ता में आते ही तालिबान महिला एथलीटों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुटा है। उन्होंने कहा कि तालिबानी खासकर अफगान महिला वॉलीबॉल टीम के सदस्यों की तलाश में हैं, जिन्होंने कई बार विदेशी और घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लिया और मीडिया कार्यक्रमों में शिरकत करती रही थीं। अफजली ने बताया, “वॉलीबॉल टीम के सभी खिलाड़ी और महिला एथलीट बुरी स्थिति में हैं और काफी डरी हुई हैं। हर कोई भागने या फिर छुपकर रहने के लिए मजबूर है।”

Back to top button