Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

भारती सिंह ने नीतू कपूर को गिफ्ट में दिया प्रेशर कुकर, कहा ‘ले लीजिये, बहु को काम आएगा’

मुंबई : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को हुई थी। अब नीतू कपूर एक टीवी रियलिटी शो के सेट पर पहुंच गई हैं, जहां भारती सिंह ने नीतू कपूर को कुकर गिफ्ट किया है. इस पर नीतू कपूर ने बताया कि यह उनकी बहू के किचन में काम आएगी।

नीतू कपूर रियलिटी शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ में जज के रूप में नजर आ रही हैं। वह शो के फिनाले में आलिया भट्ट के गाने ढोलीडा पर डांस करती नजर आएंगी। वह गाने का हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं. करण जौहर भी उनके साथ डांस कर रहे हैं

भारती सिंह ने कहा वो रणबीर कपूर की शादी में शामिल होना चाहती थी
एक अन्य वीडियो में भारती सिंह कहती हैं कि वह रणबीर कपूर की शादी में शामिल होना चाहती थीं। हालांकि, बेटे को जन्म देने के कारण, वह इस शादी में हिस्सा नहीं ले सकी। इस पर नीतू कपूर उनसे कहती हैं कि उन्हें भी शादी में उनकी याद आई। इस पर भारती सिंह कहती हैं कि वह रणबीर कपूर के लिए शादी का तोहफा लेकर आई हैं।

नीतू कपूर जब गिफ्ट खोलती हैं तो उसमे से प्रेशर कुकर निकलता है। वह चौंक जाती है और कहती है, ‘प्रेशर कुकर? मैं इसे अपनी बहू को दूंगी। यह उसके किचन में बहुत उपयोगी होगा।’

इस पर भारती सिंह कहती हैं, ‘हमने शादी की तस्वीरें देखीं और रणबीर कपूर काफी पतले-दुबले लग रहे हैं। इस प्रेशर कुकर में आलिया भट्ट उन्हें अच्छा खाना बनाकर खिलाएंगी।’ यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

Back to top button