Close
ट्रेंडिंग

केवल 19 मिनट में 700 करोड़ रुपए में नीलाम हुआ ये पेंटिंग, जानिए क्या है खास

नई दिल्ली – एक पेंटिंग महज १९ मिनट में 700 करोड़ रुपए में नीलम हुआ। दरअसल स्पेन के मशहूर पेंटर पाब्लो पिकासो का नाम पेंटिंग की दुनिया में बड़े सम्मान से लिया जाता है। उनकी बनाई गई पेंटिंग नीलामी में करोड़ों की कीमत में बिकती है। एक बार फिर पिकासो की पेंटिंग ने नीलामी में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनकी पेंटिंग 700 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत पर बिकी है। अमेरिका के न्यूयॉर्क (New York) शहर में पिकासो की ‘मेरी थ्रीज’ नाम की मशहूर पेंटिंग की बोली लगाई गई थी।

इस पेंटिंग को पिकासो ने 1932 में बनाया था। करीब 90 साल बाद जब इस पेंटिंग को दर्शकों के सामने रखा गया तो इसने वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। दरअसल पेंटिंग को 90 मिलियन डॉलर की कीमत पर नीलाम किया गया लेकिन टैक्स और अन्य चार्ज मिलाकर इसकी कुल कीमत 103.4 मिलियन डॉलर यानि 700 करोड़ रुपए हो गई।

इस पेंटिंग की बोली में बिल्कुल देर नहीं लगी और फटाफट लोगों ने इसकी कीमत तय कर दी। सिर्फ 19 मिनट में पिकासो की पेंटिंग 103.4 मिलियन डॉलर में बिक गई। पूरी दुनिया में मशहूर पिकासो का जन्म 1881 में स्पेन में हुआ था। 1973 में उनकी मौत हो गई थी।

पेंटिंग की खासियत –
इस पेंटिंग की थीम की बात करें तो इसमें एक लड़की एक खिड़की के बगल में बैठी नजर आ रही है। आठ साल पहले यही पेंटिंग लंदन की एक नीलामी में 44.8 मिलियन डॉलर में बिकी थी। अब इसकी नीलामी दोगुने से भी ज्यादा कीमत पर हुई है। अब तक पिकासो की पांच पेंटिंग 100 मिलियन से ज्यादा कीमत पर बिक चुकी हैं। पूरी दुनिया में नीलामी के मामले में पिकासो की पेंटिंग सबसे ऊपर हैं।

Back to top button