x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Video: अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शख्स ने काटे 550 केक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हर कोई व्यक्ति अपना जन्मदिन यादगार बनाना चाहता है। क्यूंकि जन्मदिन सिर्फ साल में एक ही बार आता है। और हर कोई इसे अपने फ्रेंड्स, रिलेटिव्स के साथ बड़ी ही ख़ुशी के साथ मनाता है। लेकिन इस शख्श का अपना जन्मदिन मनाने का तरीका देख आप भी यक़ीनन हैरान रह जायेगे। शख्स ने एक साथ 550 केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसके अलावा बर्थडे में शामिल लोगों ने कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाई।

महाराष्ट्र के इस शख्स का बर्थडे मनाने का ये वीडियो फिलाहल सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है। ये वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। आपको बता दे की ये मामला मुंबई के कांदिवली पश्चिम स्टेशन इलाके का है। एक साथ 550 केक काटने वाले शख्स का नाम सूर्या रतूड़ी है। बीते मंगलवार को सूर्य का जन्मदिन था। इस दौरान उसने 550 केक मंगाए। बर्थडे मानते हुए उसने एक साथ सभी केक काटे।

वायरल वीडियो में 3 बड़ी मेजों पर रंग -बिरंगे 550 केक सजा कर रखे हुए है। इसके बाद सूर्या दोनों हाथों में चाकू लेकर इन केक को काट रहा है। इस दौरान वहां मौजूद लोग शोर मचा रहे है। बर्थडे में शामिल लोगों में से ज्यादातर ने मास्क भी नहीं पहना है। इसके साथ ही पूरी बर्थडे पार्टी में सोशल डिस्टेन्सिंग का भी ध्यान नहीं रखा गया। एक तरफ अभी वैश्विक महामारी कोरोना का कहर पूरी तरह ख़त्म भी नहीं हुआ है और पार्टी में सरे आम शामिल लोगों ने कोरोना के नियमों की धज्जियां उदा रहे है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने मुंबई पुलिस और BMC से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। महाराष्ट्र में अभी कोविड प्रोटोकॉल के तहत सभी पार्टियों में भीड़-भाड़ करने पर प्रतिबंध है।

पिछले साल नागपुर में एक युवक को केक काटने के लिए तलवार का इस्तेमाल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। घटना की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई थीं जिसमें निखिल पटेल को तलवार से केक काटते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button