x
विश्व

विश्व युद्ध : चीन ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – दुनिया पर एक बार फिर से महायुद्ध का खतरा मंडरा रहा है और ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन आमने-सामने आ गये हैं। कल ताइवान की राष्ट्रपति ने एशिया में विनाश आने की बात कही थी और अब अब चीन ने मंगलवार को 56 और लड़ाकू विमानों को भेजकर चेतावनी देते हुए कहा है कि ‘किसी भी वक्त’ तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है।

चीन की सरकारी भोंपू मीडिया ग्लोबल टाइम्स अखबार के एक लेख में कहा गया है कि, अमेरिका और ताइवान के बीच ‘मिलीभगत’ इतनी ‘दुस्साहसिक’ है, कि स्थिति अब काबू में आने की संभावना काफी कम है और दोनों देश आमने-सामने खड़़े हो चुके हैं। ग्लोबल टाइम्स में धमकी देते हुए कहा गया है कि, चीन के लोग ताइवान का साथ देने वाले अमेरिका से युद्ध करने के लिए तैयार हैं। वहीं, ग्लोबल टाइम्स ने चेतावनी देते हुए कहा है कि ताइवान ‘आग से खेल रहा है’। ताइवान, एक लोकतंत्र जो खुद को एक संप्रभु राज्य मानता है, उसने चीन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अपील की है, कि वो ताइवान की हवाई सीमा में लड़ाकू विमानों को भेजना बंद करे। आपको बता दें कि शुक्रवार से अब तक चीन 150 से ज्यादा लड़ाकू विमानों को ताइवान के एयरस्पेस में भेज चुका है और आशंका है कि कभी भी ताइवान पर चीन हमला कर सकता है।

चीन ने सोमवार को ताइवान की हवाई सीमा रेखा में एक साथ 56 लड़ाकू विमानों को भेज दिया, जो काफी देर तक ताइवान की सीमा में मौजूद थे और अब ताइवान और चीन के बीच का तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है। दो दिन पहले ताइवान के विदेश मंत्री ने ‘युद्ध की तैयारी’ शुरू करने का ऐलान किया था, वहीं ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने मंगलवार को ताइवान को आक्रमण से बचाने को लेकर जोरदार बयान दिया है। उन्होंने कसम खाते हुए कहा कि, ताइवान को बचाने के लिए ‘जो कुछ भी करना होगा’ वो करेंगे। हालांकि, उन्होने इस बात को माना कि अगर ताइवान को सहयोगियों की मदद नहीं मिलती है, तो साम्राज्यवादी शक्ति चीन ‘युद्ध’ जीत सकता है, लेकिन उन्होंने कहा कि, अगर युद्ध होता है तो पूरे एशिया में विनाश आएगा।

Back to top button