Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

शादी में दूल्हे ने की दुल्हन के साथ बदसलूकी, जानिए इसकी वजह

मुंबई – आज कल लोग सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लोगो के बीच में फेमस होने के लिए किसी की भी परवाह नहीं करते की देखने वाले लोग उसके बारे में क्या सोचते है। आपने अक्सर शादियों में दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर खुशी देखी होगी। लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशन से पता चलता है कि दूल्हा या दुल्हन किसी बात को लेकर गुस्से में है।

View this post on Instagram

A post shared by Ek Adhoori Mohabbat 💔 (@ekmohabbataisibhi)

ऐसा ही एक वीडियो हालही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे अब तक कई लोगो ने शेयर भी किया और देखा। वीडियो को ekmohabbataisibhi नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम रील्स पर अपलोड किया गया था। गुस्से के कारण ही दूल्हा या दुल्हन सार्वजनिक रूप से अपने साथी का अपमान कर सकते है। विवाह को अंतिम बनाने के लिए आवश्यक तत्वों में से एक सम्मान है। सम्मान के अभाव में पति-पत्नी के बीच अराजक संबंध रहेगा, इससे कलह का परिणाम होगा। हर दिन, हम टूटे हुए वादों, टूटी हुई शादियों या शादियों के बंद होने की कहानियाँ सुनते हैं। कारण अलग हो सकते हैं, लेकिन अंत एक ही है।

इस वीडियो में वरमाला सेरेमनी के दौरान दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े नजर आ रहे है। दूल्हा किसी बात को लेकर गुस्से में नजर आ रहा है। हालांकि दुल्हन ने जब समझाने की कोशिश की तो वह छेड़खानी करने लगा। दुल्हन ने दूल्हे को मिठाई खिलाने की कोशिश की, लेकिन नाराज दूल्हे ने मना कर दिया। इस दौरान दुल्हन अपने आप को अपमानित महसूस करने लगी।

Back to top button