Close
भारतमनोरंजन

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: 22 अक्टूबर से फिर से खुलेंगे सिनेमाघरों, सभागारों

मुंबई – वैश्विक महामारी की झपट में पिछले 1.5 साल से देश में कोरोना की वजह से सिनेमाघरों को अब तक खोला नहीं गया था। लेकिन अब धीरे धीरे कोरोना वायरस का कहर ना के बरोबर हो गया हे। जिसके चलते देश के कई राज्यों में अब पहले की तरह सभी चीजे अनलॉक हो चुकी है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने हालही में एक एहम फैसला लिया।

स्कूल और धार्मिक स्थल खोलने का फैसला करने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने अब 22 अक्टूबर, 2021 से राज्य में सिनेमाघरों और सभागारों को फिर से खोलने का फैसला किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को ट्वीट करके इस बात की जानकारी देते हुए लिखा “महाराष्ट्र में थिएटर और ऑडिटोरियम 22 अक्टूबर 2021 के बाद सभी COVID सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुलेंगे। SOP पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।”

लेकिन महाराष्ट्र में COVID-19 महामारी के प्रसार को सीमित करने के लिए सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। सिनेमाघरों को फिर से खोलने के संबंध में एसओपी पर काम चल रहा है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। सिनेमाघरकेंद्र द्वारा जारी की गाइडलाइन के अनुसार फ़िलहाल सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की इजाजत होगी। साथ ही एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मास्क लगाना अनिवार्य होगा और सैनिटाइजर भी जरूरी होगा।

इससे पहले भी मुंबई और महाराष्ट्र में भी 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खोले जाने के महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अमित देशमुख ने संकेत दिए थे। केंद्र सरकार ने सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है लेकिन साथ यह भी कहा है कि अंतिम फैसला राज्य सरकार का होगा। राज्य सरकारें अपने राज्य के हालत को देखते हुए निर्णय लें। कोरोना महामारी की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से थिएटर्स बंद थे। जिन्हे अब धीरे धीरे अनलॉक करने का काम शुरू किया गया है।

केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए दिशानिर्देशों :

  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जिन सीटों को खाली छोड़ना हैं, उन्हें चिन्हित करना होगा।
  • हॉल के भीतर लोगों को पर्याप्त शारीरिक दूरी रखनी होगी।
  • सभी को आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी गई है।
  • हॉल में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सिर्फ एसिम्पटोमैटिक लोगों को ही हॉल में जाने की इजाजत होगी।
  • भुगतान के लिए डिजिटल माध्यम को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
    -बॉक्स ऑफिस और आसपास की जगहों की नियमित सफाई और डिसइंफेक्शन करना होगा।
    बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त संख्या में काउंटर्स खोले जाएं।
  • दर्शक इंटरवल के दौरान इधर-उधर घूमने से बचें।
    -टिकट बुकिंग पूरे दिन खुली रहेगी और एडवांस बुकिंग की अनुमति होगी।
  • खाने-पीने के लिए सामान के लिए कई काउंटर्स रखे जाएंगे।
  • कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के लिए कॉन्टेक्ट नंबर लिया जाएगा।
    -सभी एयर कंडिशनर का तापमान 24-30 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा।

Back to top button