x
ट्रेंडिंगविज्ञान

इस शहर में होती है केवल 40 मिनट की रात


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – दुनिया में ऐसी कई जगह है जहां स्थिति विपरीत है। जैसे नॉर्वे का शहर हेमरफेस्ट जहां सिर्फ 40 मिनट की ही रात होती है। हेमरफेस्ट में सूरज रात 12 बजकर 43 मिनट पर छिपता है और महज चालीस मिनट के अंतराल पर सूर्योदय हो जाता है। रात करीब डेढ़ बजे ही चिड़िया चहचहाने लगती हैं।

हेमरफेस्ट में एक-दो दिन नहीं बल्कि ढाई महीने तक ऐसा होता है कि जब सूरज छिपता ही नहीं है। मई से जुलाई के बीच करीब 76 दिनों तक यहां सूरज नहीं डूबता। हेमरफेस्ट के इसी अजूबे के कारण नॉर्वे को ‘कंट्री ऑफ मिडनाइट सन’ भी कहा जाता है। सूर्य अपनी जगह से नहीं हिलता और पृथ्वी 365 दिनों में उसका एक चक्कर पूरा करती है। इसके साथ ही पृथ्वी अपने अक्ष यानी धुरी पर 24 घंटे में एक चक्कर पूरा करती है, जिसके कारण दिन और रात होते हैं। पृथ्वी की धुरी के झुकाव के कारण दिन-रात एक समान नहीं रहते और कभी दिन बड़े और रातें छोटी होती हैं तो कभी दिन छोटे और रातें बड़ी होती हैं।

चक्कर लगाने के दौरान 66 डिग्री उत्‍तर अक्षांश से 90 डिग्री उत्‍तर अक्षांश तक का धरती का पूरा हिस्सा सूर्य की रोशनी में रहता है और हेमरफेस्ट इसी हिस्से में पड़ता है। इसी कारण यहां दिन ज्‍यादा समय रहता है और रात कम समय के लिए होती है। अगर नॉर्वे जाने का मौका मिले तो मई से जुलाई में जाएं और इस अनोखी घटना को अनुभव करें।

Back to top button