x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

अर्शी खान को एक फैन ने अचानक कर लिया KISS, फ़ौरन चली गली एक्ट्रेस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – टीवी इंडस्ट्री और रियेलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट अर्शी खान अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। अर्शी खान अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर सोशल मीडिया का सहारा लेती दिख जाती हैं और अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। लेकिन, हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद वह बुरी तरह घबरा गईं और वहां से चली गयी।

अर्शी खान का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट में नजर आ रही हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का एक फैन उनके पास आता है और उनके साथ सेल्फी लेने को कहता है। एक्ट्रेस भी बिना किसी इनकार के शख्स के साथ पोज देने लगती हैं। शख्स सेल्फी क्लिक करता है और जाने लगता है। फिर अचानक मुड़ता है और अर्शी खान का हाथ पकड़कर उनके हाथ पर किस कर देता है।

जिससे अर्शी हैरान रह जाती हैं। फैन की इस हरकत से शॉक्ड अर्शी खान कहती हैं- ‘चलो-चलो अब यहां से’ | अर्शी को यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि उनके साथ ये क्या हो गया।

Back to top button